प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिग्घी पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी रमेश साह की पत्नी बेचो देवी (55 वर्ष) अपने छोटे पुत्र नीतीश कुमार के साथ कोल्हायपट्टी डुमरिया में रिश्तेदार के घर से लौट रही थीं। सुबह लगभग सात बजे भेलाही के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से बेचो देवी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अजीत कुमार के निर्देशन में एसआई शिवानी कुमारी मौके पर पहुंचीं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
Reviewed by Rakesh Singh
on
September 06, 2025
Rating:


No comments: