कोसी स्नातक एमएलसी चुनाव 2026: भावी उम्मीदवार डॉ वंदना कुमारी ने एलान किया 13 एजेंडा

कोसी स्नातक एमएलसी चुनाव 2026 के चुनाव प्रचार के क्रम में आज दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल मधेपुरा में प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद का आगमन हुआ। साथ में कोसी स्नातक के भावी उम्मीदवार डॉ वंदना कुमारी ने अपने संबोधन में 13 एजेंडा का एलान किया । 

डॉ वंदना कुमारी ने कहा कि आज कई लोग स्नातक की डिग्री लेकर बेरोजगारी की दंश झेल रहे हैं उनके लिए रोजगार पाने तक बैरोजगारी भत्ता दिया जाना चाहिए । सभी यूनिवर्सिटी में एक समान कैलेंडर जारी किया जाए। पत्रकारों एवम अधिवक्ताओं को सुरक्षा के साथ साथ भत्ता एवम पेंशन की व्यवस्था की जाए। सभी प्रकार के संविदा को समाप्त कर परमानेंट किया जाए। प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को पोशाक, छात्रवृत्ति, साइकिल आदि की सुविधा प्रदान की जाए। जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने कहा कि प्राइवेट स्कूल सभी 14 जिला में कोसी स्नातक उम्मीदवार डॉ वंदना कुमारी के पक्ष में बड़ी संख्या में वोटर बनाकर चुनाव जिताने के लिए काम कर रहा है। आज मधेपुरा और सुपौल में संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक एवम प्रेस वार्ता किया जाएगा। इसके अलावा कई संघटन ने समर्थन का घोषणा किया है। हमें पूरा भरोसा है इस बार प्राइवेट स्कूल्स ने डॉ वंदना कुमारी के रूप में शिक्षित,ओजस्वी महिला उम्मीदवार दे कर मजबूत दावेदारी पेश किया है।

जिला अध्यक्ष किशोर कुमार ने कहा कि मधेपुरा जिला में कुल 10860 वोटर्स हैं जिनसे प्रखंड एवम पंचायत स्तर पर टीम बनाकर चुनाव प्रचार किया जाएगा। इस अवसर पर मधेपुरा जिला संयोजक चिरामणि प्रसाद यादव, जिला सचिव चन्द्रिका यादव, प्रवक्ता डॉ मानव कुमार सिंह, रणजीत कुमार सिंह, अबू जफर, सुशील कुमार, बंदना कुमारी, नंदिनी वर्णमाल, प्रो अरुण कुमार, डॉ सुलेंद्र कुमार, डॉ मनोज भटनागर, अमित गौतम, राजेश कुमार, रतन झा, डॉ सत्यनारायण मेहता, ताहिर हुसैन, ध्रुब कुमार सिंह, अवधेश कुमार, प्रमोद कुमार, आर्यन रस्तोगी, गणेश कुमार एवम अन्य कई गण्यमान लोग उपस्थित रहे।

कोसी स्नातक एमएलसी चुनाव 2026: भावी उम्मीदवार डॉ वंदना कुमारी ने एलान किया 13 एजेंडा कोसी स्नातक एमएलसी चुनाव 2026: भावी उम्मीदवार डॉ वंदना कुमारी ने एलान किया 13 एजेंडा Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on September 03, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.