आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जयकारा के साथ भगवान श्रीकृष्ण का मनाया गया जन्मोत्सव

मधेपुरा में आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जयकारा के साथ भगवान श्रीकृष्ण का मनाया गया जन्मोत्सव 
मधेपुरा नगर परिषद के वार्ड 04 स्थित गौशाला परिसर में स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी का भव्य पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का विधिवत् शुरुआत संस्कृताचार्य पंडित परमेश्वरी प्रसाद यादव, मुखिया भेलवा ने विधि विधान के साथ मुख्य यजमान श्रीमती सावित्री देवी को पूजन करवाया एवं रात्रि के 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ ही मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल के बीच नन्द के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जय घोष के साथ लोग नाचने झूमने लगे।

इस अवसर पर कृष्ण क्रांति संघ के अध्यक्ष अजय प्रसाद यादव ने बताया कि लगभग 20 वर्षों से मधेपुरा जन्माष्टमी का पर्व पूरे धूमधाम से मनाया जाता है, यहाँ के भव्य और विशाल मंदिर का निर्माण कार्य चालू है जिसमें श्रद्धालुओं के द्वारा समय समय पर दान देकर निर्माण कार्य शुरू है।
इस अवसर पर संरक्षक परमेश्वरी प्रसाद यादव ने बताया कि आज दुनिया के अंदर जो संकट व्याप्त हुआ है उसका समाधान भगवान कृष्ण के बताए मार्ग पर चलकर ही संभव होगा।

श्रीमद्भभगवद् गीता की 50 प्रतियाँ भेंट की गई।
श्रीकृष्ण सेना अध्यक्ष राहुल यादव ने बताया कि बीएन मंडल विश्वविद्यालय के जन्तु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नरेंद्र श्रीवास्तव द्वारा भगवद्गीता की 50 प्रति मंदिर प्रशासन एवं कृष्ण क्रांति संघ को भेंट किया गया है, इस गीता का उपयोग समाज के भटके हुए युवाओं को गीता का ज्ञान देकर समाज से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में आए सभी भक्तजनों, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं को कृष्ण क्रांति संघ द्वारा सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर कृष्ण क्रांति संघ के उपाध्यक्ष किशोर कुमार, सचिव राजेश मेहता,कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार कृष्ण, राकेश भारती, रामटहल, नगर परिषद् अध्यक्ष कविता कुमारी साहा, राजद जिलाध्यक्ष जयकांत यादव, दार्जलिंग स्कूल के निदेशक किशोर कुमार, वंदना कुमारी, सरोजनी देवी, मनोज कुमार, प्रो. नरेश कुमार, मनीष कुमार,डॉ आलोक कुमार सहित सैकड़ों गणमान्य जनों की उपस्थिति रही।
आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जयकारा के साथ भगवान श्रीकृष्ण का मनाया गया जन्मोत्सव आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जयकारा के साथ भगवान श्रीकृष्ण का मनाया गया जन्मोत्सव Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on September 05, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.