भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के अंतर्गत् अंगीभूत महाविद्यालय पार्वती साइंस कॉलेज के शिक्षा शास्त्र विभाग में भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति तथा द्वितीय राष्ट्रपति डा० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। जिसमें बी० एड० के सभी प्रशिक्षु बढ़-चढ़कर भाग लिए।
इस अवसर पर शिक्षाशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ० हरे कृष्ण, सभी सहायक प्राध्यापकों, सहकर्मियों तथा प्रशिक्षु छात्र - छात्राओं ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारभ किया । इस अवसर पर अपने संबोधन में विभागाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों के चरित्र में समय और परिस्थितियों के अनुसार उतार और चढ़ाव, उत्थान और पतन होता रहता है, इसके बावजूद शिक्षक के गरिमा एवं महत्व का कभी लोप नहीं होता। इस अवसर पर शिक्षा शास्त्र विभाग के सभी शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किये तथा छात्राध्यापकों को भी एक अच्छे शिक्षक के गुण विकसित कर अपने परिवार, समाज देश एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक की भूमिका के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजनकर्ता - सरफराज, सुदर्शन एवं अमित थे। इस अवसर पर मंच का संचालन प्रशिक्षु ब्यूटी कुमारी, साज-सज्जा ब्यूटी, मनीष एवं स्मृति, रंगोली अन्नू कुमारी के द्वारा निर्मित किया गया । इस अवसर पर अमित, मनीष, अन्शू, सोनी, ऋतु, मनीषा, हिमांशु, शहनाज इत्यादि ने अपनी सहभागिता प्रदर्शित किया।
पार्वती विज्ञान महाविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 06, 2026
Rating:
No comments: