मधेपुरा डीपीएस जूनियर स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
मधेपुरा इस अवसर पर स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा और कृष्ण के वेश में सज-धज कर पहुंचे। बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं और कृष्ण भजनों पर जमकर मस्ती की। विद्यालय परिसर को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया था।
विद्यालय की संस्थापिका अर्पणा कुमारी ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने की सीख दी और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों को जागृत करते हैं।
मौके पर शिक्षिका सिमरन सरकार, आसका सरकार, साक्षी कुमारी, खुशबू कुमारी, लक्की सिंह, भानु प्रजापति, बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे।
डीपीएस जूनियर स्कूल में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 04, 2026
Rating:
No comments: