पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव रविवार देर शाम मुरलीगंज प्रखंड के पकिलपार गांव पहुंचे और पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवनंदन यादव के निधन पर उनके शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। उन्होंने दिवंगत शिवनंदन यादव के ज्येष्ठ पुत्र बीएसएफ कमांडेंट कृष्णकांत कुमार सहित अन्य परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।
सांसद ने कहा कि परिवार के लिए यह अत्यंत दुखद समय है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
गौरतलब है कि शिवनंदन यादव का 15 अगस्त की रात कोयंबटूर में इलाज के दौरान निधन हो गया था। 88 वर्षीय शिवनंदन यादव लंबे समय तक सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं ग्रामीण भी मौजूद रहे और सांसद के साथ शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
(रिपोर्ट: संजय कुमार)
सांसद पप्पू यादव ने पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष के शोक संतप्त परिवार से मिलकर जताई संवेदना
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
August 24, 2026
Rating:
No comments: