बुधवार की शाम घंटों चले कार्यक्रम में समाजसेवा में मधेपुरा में महिला सशक्तिकरण की पहचान बन चुकी लायंस क्लब मधेपुरा, फेमिना के इस इंस्टॉलेशन प्रोग्राम में वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संगीता नंदा, 27-28 सत्र के गवर्नर लायन अविनाश शाह व 28-29 की गवर्नर लायन गीता शर्मा के साथ साथ पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रकाश नंदा और कोशी में लायंस क्लब का अलख जगाने वाले पी डी जी लायन अनुपम सिंघानिया आदि की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा में चार चाँद लगा दिया।

मौके पर लायंस क्लब फेमिना के द्वारा गत वर्ष में किये गए मानव सेवा, मानव सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मान और वृक्षारोपण आदि के कार्यक्रम को प्रोजेक्टर पर स्लाइड के माध्यम से दिखलाया गया, जिसकी लायंस क्लब के बाहर से आये उचाधिकारियों ने काफी प्रशंसा की.
इस अवसर पर शिवा हास्पिटल की निदेशिका डॉ. अनिता कुमारी ने जहाँ अध्यक्ष पद की शपथ ली, वहीं प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्दमी प्रीति गोपाल सचिव बनी और कोषाध्यक्ष पद पर रिंकू सिंह सुशोभित हुई।
उल्लेखनीय है कि मास्टर ऑफ सेरेमनी अग्रणी घोष ने कार्यक्रम का संचालन किया सभी अतिथियों ने इसे अभूतपूर्व बताया। ज्ञातव्य हो कि लायस क्लब फेमिना सभी पदाधिकारियों का पदस्थापन पारिवारिक माहौल में हुआ। इस अवसर पर लायंस क्लब के रिजन चेयरपर्सन पूर्व कुलपति लायन अनंत प्रसाद यादव सहित प्रसिद्ध सर्जन डॉ दिलीप कुमार सिंह, लायन मनीष सर्राफ, जीएमटी कोआर्डिनेटर लायन चन्द्रशेखर कुमार और जोनल चेयरपर्सन इन्द्रनील घोष सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
August 20, 2026
Rating:


No comments: