महिलाओं को आगे बढ़ाने में पुरुषों का अहम योगदान: संगीता नन्दा

कुमारी अनीता ने अध्यक्ष, प्रीति गोपाल ने सचिव और रिंकु सिंह ने कोषाध्यक्ष पद की ली शपथ

लायंस क्लब फेमिना मधेपुरा के इंस्टॉलेशन प्रोग्राम में पहुंचे लायंस क्लब के वरीय पदाधिकारी

जरूरतमंदों की सेवा के साथ ही शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चले

मधेपुरा/ "लायंस क्लब फेमिना ने कुछ ही सालों में मधेपुरा की पहचान बन गई है। सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में यहां की महिलाओं ने लायंस क्लब फेमिना के बैनर तले बेहतरीन काम कर समाज में लोकप्रियता हासिल की है।"

 ये बातें लायंस क्लब फेमिना मधेपुरा के लायंस ईयर 2026-27 के इंस्टॉलेशन प्रोग्राम में गत बुधवार को लायंस क्लब की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संगीता नन्दा ने कही। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब फेमिना अपने स्थापना काल से ही क्लब के उद्देश्यों के अनुरूप सामाजिक कार्य कर रही है। उन्होंने चार्टर्ड प्रेसिडेंट अग्रणी घोष और वर्तमान प्रेसिडेंट डॉ. कुमारी अनीता उर्फ डॉली के कुशल नेतृत्व की सराहना की। 


संगीता नन्दा ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने उनमें नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने में पुरुषों का अहम योगदान रहता है। इंस्टॉलेशन प्रोग्राम में गीता शर्मा, अविनाश साह, अनुपम सिंघानिया, प्रकाश नंदा, डॉ. दिलीप कुमार सिंह, चंद्रशेखर कुमार, इंद्रनील घोष सहित अन्य की मौजूदगी में इस सत्र के अध्यक्ष पद के लिए डॉ. कुमारी अनीता उर्फ डॉली, सचिव पद के लिए प्रीति गोपाल और कोषाध्यक्ष पद के लिए रिंकु सिंह ने पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम का सफल संचालन चार्टर्ड प्रेसिडेंट अग्रणी घोष ने की। इस अवसर पर विद्या कुमारी की स्वागत गीत ने सबों को आनंदित किया। 

मौके पर पूर्व कुलपति डॉ. अनंत कुमार, डॉ. एस. एन. यादव, मनीष  सर्राफ, डॉ. संजय कुमार, डॉ. तंद्रा शरण, डॉ. चंदा कुमारी, आरती घोष, संजन सिंह, डॉ. गीता रस्तोगी, रागिनी कुमारी, ई. कौशल यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद थे।

अपने लक्ष्यों को हासिल कर रहा फेमिना: अनीता

लायंस क्लब फेमिना मधेपुरा के इंस्टॉलेशन प्रोग्राम में लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनी डॉ. कुमारी अनीता ने कहा कि फेमिना मधेपुरा अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने पिछले साल फेमिना द्वारा किए गए कार्यों को बताते हुए आगामी प्राथमिकताओं को बताया। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना उनका प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि हंगर प्रोजेक्ट के तहत जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरित करने, जाड़े में गर्म कपड़े का वितरण, पर्यावण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरतमंद महिलाओं के लिए कौशल विकास सहित अंत कार्यों को प्रमुखता के साथ किया जा रहा है। 

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लायंस क्लब फेमिना सक्रिय: प्रीति

कार्यक्रम में फेमिना की नवनियुक्त सचिव प्रीति गोपाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में फेमिना मधेपुरा सक्रिय योगदान देगी। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के साथ मिलकर फेमिना सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाएगी। 

कोष उपलब्धता का करेंगे प्रयास: रिंकु

लायंस क्लब फेमिना मधेपुरा की नव मनोनीत कोषाध्यक्ष रिंकु सिंह ने कहा कि हर कार्यों को पूरा करने के लिए कोष की आवश्यकता को पूरा करने का प्रयास करेंगी। सदस्यों के साथ विचार विमर्श कर क्लब को आगे बढ़ाया जाएगा।

(रिपोर्ट: संजन सिंह)

महिलाओं को आगे बढ़ाने में पुरुषों का अहम योगदान: संगीता नन्दा महिलाओं को आगे बढ़ाने में पुरुषों का अहम योगदान: संगीता नन्दा Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on August 23, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.