मामले का खुलासा शनिवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुआ। जबकि परिजन ने खुलासे से महज आधा घंटा पूर्व लड़की गुम होने सहित अन्य आरोप से सम्बंधित आवेदन दिया था। जब उक्त बहियार में एक किसान अपनी खेत देखने गया था, जहाँ बदबू आने पर आसपास झांकने लगा। झांकने के दौरान पेड़ से लटका एक युवती का शव देख शोर मचाया। उक्त व्यक्ति के शोर पर कुछ ही क्षण में लोगों की भीड़ जुट गई। जहां उक्त शव की पहचान सिंहार पंचायत अंतर्गत भोला झा बासा कहरटोली वार्ड छह के पंकज राम की पुत्री प्रीति कुमारी (20) के रुप हुई है।
परिजनों ने बताया कि प्रीति बीते 19 अगस्त को घर से कहीं निकल गई थी। जिसमें उसी वार्ड के एक युवक पर प्रेम प्रसंग का मामला उठाते हुए हत्या की आशंका जताया है। जबकि शव की सड़ी-गली हालत देख कर एक सप्ताह से अधिक का शव होने की आंशका जतायी जा रही है।
उधर घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार गुप्ता, प्रभारी थानाध्यक्ष गुड़िया कुमारी सहित थाना से कई पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया और शव को फंदे से उतार कर मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट बनाया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
(रिपोर्ट: प्रेरणा किरण)
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
August 22, 2026
Rating:

No comments: