2 साल से चल रहा था विवाद, 11 दिन पहले मिली थी धमकी
मृतक की पुत्री कल्पना देवी और परिजनों के अनुसार, जयप्रकाश यादव के साथ उनका पिछले दो वर्षों से भूदान की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक की भाभो सोनी देवी ने बताया कि करीब 11 दिन पहले भी आरोपी पक्ष द्वारा जमीन पर कब्जे को लेकर जान से मारने की धमकी दी गई थी। सोमवार को जब राजेंद्र ऋषिदेव खेत की तरफ गए, तो उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उनकी स्थिति नाजुक हो गई, जिसके बाद इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।
पुलिस जांच में जुटी, 8 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही शंकरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेजा गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एफएसएल (FSL) टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
थानाध्यक्ष ने पुष्टि की है कि मृतक की पुत्री कल्पना देवी के फर्दब्यान के आधार पर 8 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
August 31, 2026
Rating:


No comments: