घायलों की पहचान आशा देवी, पति ओम पासवान और सीता देवी, पति पिंटू पासवान, दोनों वार्ड संख्या 14, मुरलीगंज निवासी के रूप में हुई है। घायल आशा देवी ने बताया कि दोनों महिलाएं बाजार से सामान खरीदने के लिए निकली थीं और दुर्गा स्थान चौक के समीप खड़ी थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रहे टोटो ने उन्हें ठोकर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गयीं। हादसे में सिर और कमर में चोट लगी।
वहीं, टोटो चालक राजीव कुमार, पिता मुसारू यादव, वार्ड संख्या 9, मिर्चाबाड़ी निवासी ने बताया कि वह चौक पर अपना टोटो घुमा रहा था। इसी क्रम में वाहन अनियंत्रित हो गया और महिलाओं को ठोकर लग गयी।
चिकित्सकों के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद दोनों महिलाओं की स्थिति सामान्य थी, जिसके बाद उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी गयी।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
August 29, 2026
Rating:


No comments: