कहा कि उपमुख्यमंत्री के तौर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी ने जिस तरह से सभी घटक दलों के बीच समन्वय बनाकर काम किया, वह उनके संतुलित और परिपक्व नेतृत्व को दर्शाता है। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास और सुशासन की नई ऊँचाइयों को छुएगा। साथ ही नीतीश कुमार के प्रति मैं व्यक्तिगत रूप से गहरा सम्मान प्रकट करता हूँ। हम सभी ने उन्हें हमेशा एक ऐसे नेता के रूप में देखा है, जिन्होंने बिहार को कठिन दौर से निकालकर उसे नई पहचान देने का कार्य किया। बिहार को जंगलराज की स्थिति से निकालकर विकास और सुशासन की राह पर आगे बढ़ाने में उनका योगदान ऐतिहासिक है, जिसे बिहार प्रदेश कभी नहीं भूलेगा। मुझे विश्वास है कि वे अपने अनुभव और मार्गदर्शन से आगे भी देश और समाज को दिशा देते रहेंगे।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 14, 2026
Rating:

No comments: