शिविर का नेतृत्व डा. सौरभ झा (पूर्व रेजिडेंट चिकित्सक, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ) ने किया। उनके साथ अनुभवी डॉक्टरों की टीम सुबह 10 बजे से ही मरीजों की जांच और इलाज में जुट गई।
इस स्वास्थ्य शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से 200 से अधिक मरीज पहुंचे, जिनका निःशुल्क इलाज किया गया। मरीजों में सर्दी, खांसी, बुखार जैसी सामान्य बीमारियों से लेकर गांठ और अन्य गंभीर समस्याओं से पीड़ित लोग शामिल थे। डॉक्टरों की टीम ने सभी मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया और मौके पर ही मुफ्त दवाइयों का वितरण किया।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर उनके लिए बहुत मददगार साबित होते हैं, क्योंकि उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूर शहरों का रुख नहीं करना पड़ता। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जारी रहेगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को और मजबूत किया जा सके।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 05, 2026
Rating:


No comments: