ज्ञापन में चैंबर ऑफ कॉमर्स ने गोल बाजार स्थित बंद पड़ी पुलिस चौकी को अविलंब पुनः संचालित करने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि व्यवसायियों एवं आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूर्व में चैंबर की ओर से पुलिस चौकी के लिए भवन का निर्माण कराया गया था। चौकी के संचालन से बाजार क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना रहता था, लेकिन कुछ माह पूर्व वहां से पुलिस बल हटाए जाने के बाद चौकी बंद हो गई है, जिससे व्यवसायियों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है।
चैंबर ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर नियमित पुलिस बल की तैनाती, दिन-रात गश्ती बढ़ाने तथा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की भी मांग की। ज्ञापन में ट्रिपल लोडिंग, तेज रफ्तार बाइक संचालन, प्रेशर हॉर्न के उपयोग, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों तथा सड़क पर अवैध रूप से खड़े टेम्पो एवं टोटो के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाने का अनुरोध किया गया।
चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने कहा कि शहरवासियों और व्यवसायियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस प्रशासन जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर सकारात्मक पहल करेगा।
मौके पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिवशंकर भगत, उपाध्यक्ष प्रभात कुमार भानु, प्रणय साहा, विनय चौधरी, सचिव विनोद वाफना, कोषाध्यक्ष सूरज जायसवाल, सुबोध जायसवाल, संजय अग्रवाल उर्फ वीडियो तथा राजीव जायसवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
June 05, 2026
Rating:


No comments: