एआईयू द्वारा पूर्वी क्षेत्र खेल निदेशक की बैठक: खेलों को और सुदृढ़ बनाने पर विचार-विमर्श

भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद के उप निदेशक डॉ. जैनेन्द्र कुमार ने भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) द्वारा सोमवार को आयोजित पूर्वी क्षेत्र खेल निदेशक की बैठक में हिस्सा लिया। पहले यह यह बैठक 15 मई 2026 को कलकत्ता विश्वविद्यालय, कोलकाता में होनी थी। लेकिन कतिपय कारणों से सोमवार 8 जून 2026 को इसका आयोजन ऑनलाइन ही किया गया।

जानकारी देते हुए क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद् के निदेशक प्रो.(डॉ.) अबुल फज़ल ने बताया कि यह बैठक एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज(एआईयू) के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें पूर्वी क्षेत्र के 13 राज्यों के विभिन्न विश्वविद्यालयों के खेल निदेशक/उप निदेशक ने एक मंच पर एकत्रित होकर विश्वविद्यालय स्तरीय

खेलों को और सुदृढ़ बनाने पर विचार-विमर्श किया। इस बैठक में विश्वविद्यालयों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना, खेल संरचना को मजबूत करना तथा विभिन्न संस्थानों के बीच समन्वय स्थापित करने पर चर्चा की गयी।

कुलपति प्रो.(डॉ.) बी.एस. झा के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद के उप निदेशक डॉ. जैनेन्द्र कुमार ने इस महत्वपूर्ण बैठक में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने बैठक में एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज(एआईयू) के अध्यक्ष प्रो. विनय कुमार पाठक, सेक्रेटरी जनरल डॉ. पंकज मित्तल और जॉइन्ट सेक्रेटरी डॉ. सिंकू कुमार से बिहार की स्टेट यूनिवर्सिटी खासकर बी एन मंडल यूनिवर्सिटी, मधेपुरा में बेहतर खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और आयोजन संस्कृति विकसित करने में मदद माँगी। सेक्रेटरी जनरल डॉ. पंकज मित्तल ने बी एन मंडल यूनिवर्सिटी, मधेपुरा को पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में कबड्डी जैसे कम इंफ्रास्ट्रक्चर वाले खेल की मेजबानी के लिए आवेदन करने को कहा ताकि इससे यूनिवर्सिटी में खेल के प्रति माहौल बनेगा।

उल्लेखनीय है कि इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रत्येक विश्वविद्यालय से एक अधिकृत प्रतिनिधि को आमंत्रित किया गया था। बैठक में नागालैंड विश्वविद्यालय, यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी मेघालय, उत्कल यूनिवर्सिटी ओड़िशा, नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मणिपुर, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी , पटना विश्वविद्यालय पटना, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा, कोलकाता विश्वविद्यालय, त्रिपुरा सेंट्रल यूनिवर्सिटी अगरतल्ला, पूर्वांचल यूनिवर्सिटी गोरखपुर सहित 54 अन्य यूनिवर्सिटी के निदेशक/उप निदेशक ने हिस्सा लिया।

एआईयू द्वारा पूर्वी क्षेत्र खेल निदेशक की बैठक: खेलों को और सुदृढ़ बनाने पर विचार-विमर्श एआईयू द्वारा पूर्वी क्षेत्र खेल निदेशक की बैठक: खेलों को और सुदृढ़ बनाने पर विचार-विमर्श Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on June 08, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.