लायंस क्लब द्वारा शिवा अस्पताल में संपूर्ण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

आज लायंस क्लब मधेपुरा फेमिना तथा लायंस क्लब मधेपुरा द्वारा एक संपूर्ण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन स्थानीय शिवा अस्पताल में आयोजित किया जिसमे लगभग चार सौ मरीजों का संपूर्ण इलाज किया गया । 
तीन दिन पहले से सभी मरीजों का रजिस्ट्रेशन कर उनके बीमारी के हिसाब से डॉक्टर टीम के साथ सभी तरह के जांच कर रिपोर्ट के आधार पर मरीजों का उपचार और दवाई दिया गया । इस शिविर में रक्त का सभी प्रकार की जांच, अल्ट्रासोनोग्राफी और कार्डियक टेस्ट भी किया गया और दस दिनों का दवा भी मुफ्त उपलब्ध किया गया ।
इस शिविर में शिवा अस्पताल के सभी चिकित्सक के साथ लायन डॉ बी राणा मैडम, लायन डॉ एस एन यादव सर, लायन डॉ डी के सिंह सर, लायन डॉ नायडू मैम, लायन डॉ संतोष प्रकाश, लायन डॉ खुशबू प्रकाश, लायन डॉ विवेक कुमार, लायन डॉ संजय जी , डॉ द्रवित कुमार, डॉ अस्मिता आदि चिकित्सक शामिल हुए। 
इस अवसर पर लायन अनीता कुमारी अध्यक्ष, लायन सारिका कुमारी सचिव, लायन तन्द्रा शरण, लायन चंदा कुमारी, लायन अग्रणी घोष, लायन प्रीति कुमारी, लायन रिंकू कुमारी, लायन संजना कुमारी, लायन उर्मिला अग्रवाल, शशिप्रभा जायसवाल आदि तथा लायंस क्लब मधेपुरा से लायन इन्द्रनील घोष अध्यक्ष, लायन आलोक कुमार सचिब, लायन मनीष सर्राफ़, लायन चंद्रशेखर कुमार , लायन बिकास शर्राफ़ , लायन प्त्रिदीप गांगुली, लायन उर्मिला अग्रवाल, शशिप्रभा कुमारी, लायंस क्लब मुरलीगंज से लायन अनंत बाबू और लायन मिथलेस कुमार आदि ने उपस्थित हो कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया ।

लायंस क्लब द्वारा शिवा अस्पताल में संपूर्ण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन लायंस क्लब द्वारा शिवा अस्पताल में संपूर्ण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on May 31, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.