BNMU: नोडल पदाधिकारी के शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की मांग

बीएनएमयू, मधेपुरा के नवनिर्वाचित सीनेटर डॉ. सुधांशु शेखर ने कुलसचिव को पत्र प्रेषित कर नोडल पदाधिकारी (समर्थ पोर्टल) के पत्र पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार करने वाले यूएमआईएस इंचार्ज को दंडित किया जाए। 

उन्होंने कहा है कि यूएमआईएस इंचार्ज द्वारा नोडल पदाधिकारी (समर्थ पोर्टल) के साथ दुर्व्यवहार करना एवं उन्हें धमकी देना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। खबर के अनुसार नोडल पदाधिकारी (समर्थ पोर्टल) ने इस्तीफे का दबाव, मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है और अपनी सुरक्षा को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।

डॉ. शेखर ने कुलसचिव से अनुरोध है कि नोडल पदाधिकारी (समर्थ पोर्टल) के ई. मेल पर अविलंब यथोचित कार्रवाई करते हुए उनके मान-सम्मान की रक्षा एवं जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। कुलसचिव के स्तर से सात दिनों में कोई सकारात्मक उत्तर प्राप्त नहीं होने की स्थिति में कुलपति एवं कुलाधिपति को सूचना प्रेषित की जाएगी।



BNMU: नोडल पदाधिकारी के शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की मांग BNMU: नोडल पदाधिकारी के शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की मांग Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on April 05, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.