बैठक में पदाधिकारियों ने दोनों पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। बीडीओ गोपाल कृष्णन ने कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। पुलिस प्रशासन आम लोगों की सेवा और सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है।
थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने स्पष्ट किया कि रामनवमी जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा और जुलूस सरकार की गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित रूट से ही निकाला जाएगा। जुलूस मार्ग पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जाएगी। हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने से बचें। पुलिस लगातार सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग कर रही है और अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। रामनवमी के दौरान डीजे साउंड के प्रयोग पर भी रोक की बात कही गई।
बैठक में नगर पंचायत के ईओ अजय कुमार, नपं अध्यक्षा, उपाध्यक्ष आनंद कुमार, पूर्व पार्षद रामजी साह, राजद नेता मनोज यादव, वार्ड पार्षद मु. रईस, उदय चौधरी, शैलेन्द्र कुमार कालेंद्र, मु. इरशाद, शंकर रजक, निर्मल पासवान, दिनेश मिश्र, भाजपा नेता सूरज जायसवाल समेत कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
बैठक के अंत में सभी ने मिलकर ईद और रामनवमी को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प लिया।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
March 18, 2026
Rating:


No comments: