चौसा और पुरैनी पंहुचे सांसद पप्पू यादव, मृतक के परिजनों को दी सांत्वना

पूर्णिया लोकसभा के सासंद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव शुक्रवार को पुरैनी पंहुचे. जहां उन्होंने मधेपुरा जिले के पुरैनी प्रखंड के पुरैनी कटिंग गणेशपुर वार्ड 08 निवासी चंदन ठाकुर के घर पहुंचकर अपनी संवेदना व्यक्त की. ज्ञात हो कि चंदन ठाकुर के बड़े पुत्र रौनक कुमार का बीते दिनों पूर्णिया महराजा गंज स्थित आवास पर संदेहास्पद स्थिति में शव मिला था जिसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. रौनक कुमार मिलिया पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र था. रौनक की मां सुनेना कुमारी गणेशपुर ग्राम कचहरी सचिव पद पर कार्यरत हैं.

सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि राज्य में हालात पूरी तरह बिगड़ चुके हैं. उनका आरोप है कि अपराधियों के साथ-साथ पुलिस भी बेलगाम हो गई है, जिससे आम लोगों में भय का माहौल है.कहा कि अपराधियों में कोई भय नहीं है वो निरंकुश हो चुके हैं शासन प्रशासन का भ्रष्टाचार में संलिप्त है समाज ने आवाज़ उठाना और लड़ना बंद कर दिया है बच्चे की आत्महत्या नहीं है ये पूर्णतः हत्या का मामला है इसको लेकर पुलिस प्रशासन से बात किया हूँ पीड़ित परिजन को हर सम्भव मदद के साथ-साथ न्याय दिलाने का कार्य करूंगा. 

मौके पर मोहम्मद शहादत, राजेश रौशन, संजय झा, मंजूला मिश्रा, लड्डू यादव, मिथिलेश कुमार, देबाशीष पासवान, रंजीत कुमार यादव, मिथिलेश यादव, कैलाश ठाकुर, सतीश चंद्र मिश्रा सहित दर्जनों अन्य मौजूद थे.

इसके बाद चौसा थाना क्षेत्र के रसलपुर धुरिया पंचायत स्थित वार्ड संख्या 9 धुरिया गोठ निवासी नंदकिशोर यादव के पुत्र दिलखुश कुमार की गोली मारकर हत्या किए जाने के तीसरे दिन पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव मृतक के घर पहुंचे और शोक सांत्वना दी। इस दौरान सांसद ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है. पुलिस ना तो अपराधियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलती है, घटना के बाद त्वरित एक्शन नहीं होता है परिजनों को जो भी न्याय मिलना चाहिए वह मिलेगा यह छोटी घटना नहीं है अपराधियों के मन में धर्म नाम का कोई चीज नहीं रह गया परिजनों ने पुलिस की एक्टिविटी नहीं थी.। उन्होंने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि दोषियों सांसद ने मौके पर ही कई पुलिस पदाधिकारियों से फोन पर बातचीत कर घटना में शामिल सभी आरोपियों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान सांसद ने एक वर्ष पूर्व कलासन निवासी पप्पू कुमार की हत्या के मामले को भी याद किया। उस मामले में पूर्व में दिए गए आश्वासन के तहत उन्होंने मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। 

इस दौरान सांसद ने स्थानीय व्यवसायी सत्य प्रकाश उर्फ विदुर जी से भी मुलाकात की और उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर हुई गोलीबारी की घटना की जानकारी ली। उन्होंने इस घटना को भी गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन को सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया।

चौसा और पुरैनी पंहुचे सांसद पप्पू यादव, मृतक के परिजनों को दी सांत्वना चौसा और पुरैनी पंहुचे सांसद पप्पू यादव, मृतक के परिजनों को दी सांत्वना Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on March 20, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.