आंधी के बीच मंदिर में चोरी ग्रामीणों ने दबोचा चोर, आवेदन नहीं मिलने पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई; बढ़ा आक्रोश
घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में उसकी पहचान चित्ति पंचायत के चिक्नॉटवा गांव वार्ड नंबर-6 निवासी लालो यादव के पुत्र सरवन कुमार यादव के रूप में हुई।
ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी ने दिन में ही सुभाष मेहता के शिवालय से भी घड़ी-घंट की चोरी की थी, जिसकी कीमत करीब 5500 रुपए बताई जा रही है।इधर पुलिस कार्रवाई को लेकर लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन चोरों को पकड़ने के बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं होती। इससे अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।वहीं इस मामले में ओपी अध्यक्ष ज्योतिष कुमार ने बताया कि अब तक पुलिस को कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। कुछ ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस के इस रवैये को लेकर गांव में आक्रोश है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
March 21, 2026
Rating:


No comments: