लापता बालक को 5 घंटे में पुलिस ने किया बरामद

मधेपुरा जिला के घैलाढ़ प्रखंड के परमानंदपुर थाना क्षेत्र के बरदाहा गांव वार्ड नंबर-2 निवासी सज्जन राम के 12 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार के गुमशुदा होने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बच्चे की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और महज पांच घंटे के भीतर उसे बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। 

जानकारी के अनुसार रितेश कुमार शुक्रवार की सुबह को अचानक घर से लापता हो गया। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही परमानंदपुर थाना अध्यक्ष विकास कुमार मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम को सक्रिय कर दिया। पुलिस ने तकनीकी और स्थानीय स्तर पर खोजबीन शुरू की। 

इसी दौरान सूचना मिली कि बालक मुरलीगंज थाना क्षेत्र की ओर देखा गया है। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर तलाश शुरू की और करीब पांच घंटे के अंदर रितेश कुमार को सुरक्षित बरामद कर लिया।

पूछताछ में परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर रितेश की मां ने उसे डांट दिया था। इसी बात से नाराज होकर वह घर से निकल गया था। रितेश कुमार ने बताया वह अपने ननिहाल पूर्णिया जिला के जानकीनगर थाना क्षेत्र जाने के मिरचाई बाड़ी लिए निकल पड़ा था। हालांकि पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बालक को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बाद में पुलिस ने रितेश को उसके परिजनों को सौंप दिया।बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली । स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस सक्रिय नहीं होती तो बच्चे के साथ कोई अनहोनी भी हो सकती थी पुलिस की तत्परता से कुछ ही घंटे में बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचा दिया गया.

लापता बालक को 5 घंटे में पुलिस ने किया बरामद लापता बालक को 5 घंटे में पुलिस ने किया बरामद Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on March 07, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.