पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुरलीगंज थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान बेलो कला स्थित लोकेशरी स्थान के समीप से एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 5.86 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया।
गिरफ्तार युवक की पहचान लल्लू कुमार (23 वर्ष), पिता- चन्द्र किशोर यादव, निवासी बेलो कला वार्ड संख्या-08, थाना मुरलीगंज, जिला मधेपुरा के रूप में हुई है।
इस संबंध में मुरलीगंज थाना कांड संख्या 364/26 दिनांक 15 जून 2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी)/21(बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास का भी सत्यापन कराया जा रहा है।
छापेमारी दल में थानाध्यक्ष सह पुलिस उपाधीक्षक नुरुल हक, अंचलाधिकारी किशलय कुमार, पुअनि अजय कुमार, पीटीसी अजय रंजन तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
पुलिस ने कहा है कि जिले में अपराध एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अभियान लगातार जारी रहेगा।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
June 16, 2026
Rating:


No comments: