सात दिवसीय श्रीराम-जानकी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संपन्न

फाइनल में सौरभ 11 भगवानी ने जीता श्रीराम-जानकी कप

 मधेपुरा जिला के घैलाढ़ प्रखंड क्षेत्र की चित्ती पंचायत के भगवानी गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीराम-जानकी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया।

 फाइनल में सौरभ 11 भगवानी ने मनोरंजन 11 चंदौर को 8 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मनोरंजन 11 चंदौर की टीम 15 वें ओवर में सभी विकेट खोकर 163 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अमरजीत राय ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 97 रन बनाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। 164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौरभ 11 भगवानी की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम ने मात्र 12.1 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। सौरभ 11 की ओर से चाहत खान ने 35 गेंदों में 92 रन की तूफानी पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। नंद सिंह, सोनू ब्राथवेट और लव यादव ने भी उपयोगी योगदान दिया। पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सौरभ 11 भगवानी के कप्तान सनोज कुमार को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। वहीं अमरजीत राय को बेस्ट बल्लेबाज और बिट्टू गोरिला को बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार प्रदान किया गया।
विजेता एवं उपविजेता टीम को चित्ती पंचायत के पैक्स प्रतिनिधि नरेंद्र यादव, वार्ड सदस्य शंकर यादव और शिक्षक बैजनाथ यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी प्रदान की। टूर्नामेंट में निर्णायक के रूप में प्रमोद कुमार और विकास कुमार कमेंटेटर गौरव कुमार व मनोज कुमार ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, जबकि स्कोरिंग में ओम प्रकाश कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन को सफल बनाने में सौरव, मन्नू, रंजीत, प्रिंस, नीतीश, गुड्डू, दुर्गेश समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की सक्रिय भागीदारी रही।
(रिपोर्ट: लालेंद्र कुमार)
सात दिवसीय श्रीराम-जानकी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संपन्न सात दिवसीय श्रीराम-जानकी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संपन्न Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on June 17, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.