वहीं आज का मैच टाउन क्लब मधेपुरा बनाम यूनाइटेड क्लब कटिहार के बीच मैच खेला गया। इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में कृष्ण कुमार उर्फ़ मंटू पटेल पूर्व मंत्री बिहार सरकार सह विधायक अमनौर एवं नगर परिषद अध्यक्ष कविता कुमारी साहा, अर्जुन चौधरी, अध्यक्ष व्यापार संघ, सहरसा, अनमोल साहा पूर्व पार्षद सह समाजसेवी, अजय ठाकुर वार्ड पार्षद सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
अतिथियों ने मैदान में दोनों टीमों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारम्भ किया। मैच के शुरुआत में ही मधेपुरा के धनराज ने पहला गोल दाग़ कर मधेपुरा को बढ़त में ला दिया लेकिन कटिहार की ओर से मैच में शानदार वापसी करते हुए कटिहार टीम के आक्रामक फॉरवर्ड खिलाड़ी दीपक ने शानदार 2 गोल दागकर कटिहार को जीत दिला दी।
आयोजक बिपिन कुमार, पिंटू कुमार एवं अतिथियों के द्वारा भूतपूर्व फुटबॉल खिलाड़ियों को ट्रेकसूट एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। जिनमें हरेंद्र नारायण कामती, गजेंद्र सिंह, डॉ रामकृष्ण यादव, विष्णुदेव मुखिया, जगनारायण विमल, योगेंद्र यादव उर्फ़ जोगी बाबू, कोशल यादव, राजेंद्र प्रसाद, अरुण यादव, सचिन राय, बी एन गांगुली, शिवेंद्र कुमार बेदी, मो. इम्तियाज़ अहमद, दिलीप भगत, जयकिशोर यादव, नारायण तांती, रमाकांत यादव सहित अन्य भूतपूर्व फुटबॉल खिलाड़ी को मंच से सम्मानित किया गया। उनके फुटबॉल के प्रति स्वर्णिम योगदान को याद किया गया।
वहीं पुरस्कार वितरण में नगर परिषद अध्यक्ष कविता कुमारी साहा ने उपविजेता कप मधेपुरा को प्रदान किया और विजेता कप कटिहार को कृष्ण कुमार उर्फ़ मंटू पटेल पूर्व मंत्री बिहार सरकार ने प्रदान किया। बेस्ट 22 का पुरस्कार मधेपुरा के अभिजीत को दिवाकर महतो ने प्रदान किया। निर्णायक के रूप में रमन कुमार, अभिषेक मिश्रा, हर्षित सिंह रहे स्कोरिंग का कार्य चुनचुन कुमार ने किया वहीं मंच संचालन अमित कुमार, प्रिंस कुमार और आकाश यदुवंशी ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन सहदेव महतो के पौत्र उदय शंकर एवं समाजसेवी बिपिन कुमार ने किया। वहीं उन्होंने घोषणा किया कि हर वर्ष इसी तरह फुटबॉल मैच का आयोजन करते रहेंगे।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
March 29, 2026
Rating:


No comments: