मधेपुरा में एम्बुलेंस सेवाओं को नई दिशा दे रहा है ज़ेन प्लस

मधेपुरा। बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार हो रहा है, जिसमें 102 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा अहम भूमिका निभा रही है। इस सेवा का संचालन राज्य सरकार के सहयोग से ज़ेन प्लस सर्विसेज द्वारा किया जा रहा है।

जानकारी दी गई कि आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में अग्रणी ज़ेन प्लस सर्विसेज ने नवंबर 2024 में संचालन संभालने के बाद राज्य में एम्बुलेंस सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार किया है। कंपनी के प्रयासों से सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच में स्पष्ट रूप से सकारात्मक बदलाव आया है।

ज़ेन प्लस बिहार में कुल 2,051 एम्बुलेंस का संचालन कर रही है जबकि वर्तमान में सिर्फ मधेपुरा जिले में कुल 50 एम्बुलेंस संचालित हो रही है, जिनमें 13 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS), 34 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एम्बुलेंस और 3 शव वाहन शामिल हैं। इनकी सहायता से प्रतिदिन औसतन 154 मरीजों को निःशुल्क आपातकालीन सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

मधेपुरा जिले में भी सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। फरवरी 2026 में जिले में कुल 4,291 मामलों में सहायता दी गई, जिनमें 3,083 गर्भवती महिलाएं, 77 नवजात शिशु, 166 सड़क दुर्घटना के मामले और 965 अन्य मामले शामिल हैं।

संचालन संभालने के बाद से कंपनी लगातार सेवा की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली में सुधार पर ध्यान दे रही है। इसके परिणामस्वरूप कॉल रिस्पॉन्स टाइम में कमी आई है, मरीजों तक एम्बुलेंस पहुंचने का समय बेहतर हुआ है और यात्रा के दौरान मरीजों की देखभाल के स्तर में भी सुधार हुआ है।

इस संबंध में प्रोजेक्ट हेड दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि अब तक हुए सुधारों पर हमें गर्व है, लेकिन हमारी यात्रा अभी जारी है। आगे हमारा लक्ष्य आधुनिक तकनीक को मानवीय संवेदनशीलता के साथ जोड़कर एम्बुलेंस सेवाओं के नए मानक स्थापित करना है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे ड्राइवर, ईएमटी व हेल्पर हमारी सेवाओं की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत और समर्पण से ही यह संभव हो पाया है। यह सफलता ज़ेन प्लस बिहार टीम के हर सदस्य की है।

ज़ेन प्लस ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निरंतर समर्थन से ही राज्यभर में बेहतर आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना संभव हो सका है।

(नि. सं.)

मधेपुरा में एम्बुलेंस सेवाओं को नई दिशा दे रहा है ज़ेन प्लस मधेपुरा में एम्बुलेंस सेवाओं को नई दिशा दे रहा है ज़ेन प्लस Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on March 27, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.