यह समारोह मुख्य रूप से फाऊंडेशनल स्टेज के बच्चे M3 के लिए था जो अब वर्ग 1 में जाएंगे एवं वर्ग 2 के लिए था जो अब प्राइमरी स्टेज के वर्ग 3 में जाएंगे। इस अवसर पर कक्षा M3 एवं कक्षा 2 के बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी जिसे देखकर दर्शकगण आनंद विभोर हो गए। इस कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावकों ने भी अपना बहुमूल्य समय निकालकर उपस्थित हुए तथा कार्यक्रम को देखकर अति उत्साहित हुए। साथ ही इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन के लिए स्कूल के सभी शिक्षकगण को धन्यवाद दिया।
इस ग्रेजुएशन दिवस का आयोजन इस स्कूल की निदेशिका डॉक्टर बंदना कुमारी के निर्देशन में ब्यूटी कुमारी (लाइब्रेरियन) के द्वारा संचालित किया गया। इस ग्रेजुएशन दिवस को मनाने में स्कूल की शिक्षिका मिस आलिया, मिस श्रुति, सरिता, प्रीति, नैना, सपना, किरण, आरती का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा तथा सभी कर्मचारीगण भी तन मन सहयोग किए।
इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में उत्साह तथा मनोबल बढ़ता है एवं स्कूल के सभी कार्यक्रम में अभिरुचि जगती है तथा इस तरह के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए तत्पर होते हैं।
इस अवसर पर स्कूल की निदेशिका डॉक्टर बंदना कुमारी ने कहा कि इस तरह की यादगार कार्यक्रम से बच्चे और अभिभावकों का उत्साह बढ़ता है और पूरी जिंदगी भर उनके लिए ये यादें सुनहरी होती है कलात्मक और रचनात्मक बातें सीखते हैं। बच्चे बहुत सारे गतिविधियों में शामिल होते हैं।इस कार्यक्रम के बहाने गीत, संगीत, संवाद, भाषण कला विकसित होता है। इस तरह का आयोजन विद्यालय में लगातार होते रहता है और अभिभावक ने बढ़ चढ़कर सहयोग किया इस सहयोग और समर्थन के लिए विद्यालय निदेशिका ने सभी अभिभावक को धन्यवाद दिया और सभी शिक्षकगण का भी आभार प्रकट किया सभी बच्चों को अगले कक्षा में जाने की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
March 26, 2026
Rating:


No comments: