सिंहेश्वर महोत्सव के अवसर पर मवेशी हाट सिंहेश्वर में कबड्डी तथा वॉलीबॉल प्रतियोगिता

सिंहेश्वर महोत्सव के शुभ अवसर पर मवेशी हाट सिंहेश्वर में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। खेल का उद्घाटन नारियल फोड़ कर परिचय प्राप्त कर जिला कला संस्कृति पदाधिकारी सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सुश्री आम्रपाली कुमारी एवं जिला जन सूचना जनसंपर्क प्राधिकारी अनंत कुमार, प्रतियोगिता प्रभारी जिला कबड्डी संघ के संयोजक अरुण कुमार जगजीवन आश्रम के प्रधानाध्यापिका डॉ. चंदा कुमारी एव खेल विभाग से विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अतिथियों ने कहा कि सिंहेश्वर मेला में खेल प्रतियोगिता आयोजित करने की परंपरा परसों पूर्व से चली आ रही है। 

कबड्डी प्रतियोगिता के परिणाम की  जानकारी प्रतियोगिता प्रभारी मधेपुरा जिला कबड्डी संघ के संयोजक शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य अनुदेशक अरुण कुमार ने बताया कि जिले के आठ टीम बालक वर्ग में भाग लिया। इनमें उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मालिया, उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय राजपुर, ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल सिंघेश्वर,मध्य विद्यालय इटरी सिंघेश्वर, मध्य विद्यालय जगजीवन आश्रम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसंतपुर दक्षिण, मध्य विद्यालय हिंदी राजपुर, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगोरा बिहारीगंज  की टीम शामिल हुए।

संयोजक अरुण कुमार ने बताया कि कबड्डी बालक वर्ग के प्रतियोगिता में होली क्रॉस चकला स्कूल मधेपुरा,उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मलिया, उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय राजपुर,ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल सिंघेश्वर,मध्य विद्यालय इटहरी सिंघेश्वर, होली क्रॉस चकला चौक मधेपुरा, दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल मधेपुरा, मध्य विद्यालय जगजीवन आश्रम मधेपुरा,उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसंतपुर शंकरपुर, मध्य विद्यालय हिंदी राजपुर एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगोरा बिहारीगंज की टीम ने भाग ली।

वही वॉलीबॉल बालक वर्ग में ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल सिंघेश्वर,मध्य विद्यालय जगजीवन आश्रम मधेपुरा,होली क्रॉस चकला मधेपुरा,उत्क्रमित मध्य विद्यालय मठाई, दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल मधेपुरा टीम ने भाग ली।

बालक वर्ग कबड्डी के फाइनल मुकाबले में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मलिया ने 27 अंक प्राप्त कर विजेता कप पर कब्जा जमाया जबकि उत्क्रमित उच्च माध्यमिक कन्या विद्यालय राजपुर हिंदी में 16 अंक प्राप्त कर उपविजेता रहा।

वॉलीबॉल बालक वर्ग के फाइनल फाइनल में उत्क्रमित मध्य विद्यालय मठाई ने विजेता कप पर कब्जा जमाया, जबकि ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल सिंघेश्वर में उपविजेता कप प्राप्त संतोष करना पड़ा।

प्रतियोगिता मधेपुरा जिला कबड्डी संघ संयोजक शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य अनुदेशक अरुण कुमार के देखरेख में संपन्न हुआ।

निर्णायक की भूमिका में खेल शिक्षक विमल कुमार भारती, मनोज कुमार, राहुल कुमार, अमित कुमार आनंद, नीरज कुमार, लूसी कुमारी,नरेश कुमार, संजय कुमार, राकेश रंजन, नरेश कुमार, अरमान अंसारी, प्रदीप कुमार सिंह, सौरव कुमार, सुगंध कुमार, शिवानी कुमारी, अभिलाषा कुमारी, अंकित कुमार, अमित कुमार टुडू थे। अरुण कुमार ने बताया कि 21 फरवरी को बालिकाओं के बीच कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

सिंहेश्वर महोत्सव के अवसर पर मवेशी हाट सिंहेश्वर में कबड्डी तथा वॉलीबॉल प्रतियोगिता सिंहेश्वर महोत्सव के अवसर पर मवेशी हाट सिंहेश्वर में कबड्डी तथा वॉलीबॉल प्रतियोगिता Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on February 21, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.