टीम की रवानगी के अवसर पर चिकित्सक डॉ. असीम प्रकाश विशेष रूप से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य और मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि उनके 'श्री ओम साईं हॉस्पिटल' की ओर से सभी खिलाड़ियों के लिए भविष्य में निःशुल्क चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
स्टेशन पर टीम को विदा करने वालों में मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भानु प्रताप, उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, संयुक्त सचिव महेश कुमार, कार्यसमिति सदस्य अमित सिंह मोनी, कुमार गौरव और आलोक कुमार सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित थे। टीम मैनेजर के रूप में राजेश अमन टीम के साथ पूर्णिया के लिए रवाना हुए। मधेपुरा का पहला मुकाबला 20 फरवरी को मेजबान टीम पूर्णिया के खिलाफ होना है।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
February 21, 2026
Rating:

No comments: