उद्घाटन मैच JPCCऔर साहुगढ़ क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए JPCC की टीम ने सत्यम के 27 और हेमंत 25 रन की सहायता से 129 रन बनाये.
जवाब में साहुगढ़ की टीम 21 ऑवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया, जिसमें गौरव 32 रन बनाये JPCC के गेंदबाज ओंकार ने 3 विकेट चटकाए.
मौके पर सचिव राजीव शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, कोषाध्यक्ष राहुल कुमार, पूर्व सचिव अमित आनंद, अफजल, सिनोद, बिट्टू, बाहुबली, जीशान कुरेशी आदि उपस्थित थे.
निर्णायक की भूमिका में मनोज गुप्ता और रौशन आनंद तथा स्कोरर विश्वनाथ थे.
संघ की ओर से जानकारी दी गई कि कल का मैच बी एन मंडल स्पोर्ट्स एकेडमी और स्टेडियम क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा.
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
February 01, 2026
Rating:


No comments: