रूपेश कुमार गुलटेन वर्तमान में जदयू युवा प्रदेश महासचिव के रूप में कार्यरत हैं और लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके मनोनयन को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया जा रहा है।
इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजीव यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष सूरज जायसवाल, जदयू जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, मिथिलेश कुमार यादव, भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष धीरज वर्मा, नवीन कुमार सिंह, किसान मोर्चा के महामंत्री संजय सिंह, कन्हैया जायसवाल, प्रभात रंजन (छोटू जी) और अनुपम सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि रूपेश कुमार गुलटेन का यह मनोनयन संगठन और क्षेत्र के लोगों के लिए गौरव की बात है। उनके नेतृत्व में उपभोक्ता हितों की रक्षा और जनकल्याणकारी नीतियों को और मजबूती मिलेगी।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
October 11, 2025
Rating:


No comments: