जदयू प्रत्याशी के समर्थन में जीतन राम मांझी, नित्यानंद राय और रामनाथ ठाकुर ने किया सभा को संबोधित

मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड के रामनगर महेश पंचायत स्थित जवाहर प्लस टू उच्च विद्यालय, रामनगर बेला के मैदान में शनिवार को एनडीए गठबंधन के जदयू प्रत्याशी प्रो. रमेश ऋषिदेव के समर्थन में एक विशाल जनसभा आयोजित की गई। जनसभा में सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित जयचंद्र झा ने की, जबकि मंच संचालन कामोज मिश्रा ने किया। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे शुरू हुई जनसभा को केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और केंद्रीय राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने संबोधित किया।

मौके पर वक्ताओं ने इंडिया गठबंधन के नेताओं पर जमकर निशाना साधा और एनडीए प्रत्याशी प्रो. रमेश ऋषिदेव के पक्ष में वोट देने की अपील की। नेताओं ने कहा कि “क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, उन्नति और प्रगति के लिए तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए तीर छाप पर बटन दबाएं।”

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने अपने संबोधन में कहा कि “हिंदू-मुस्लिम की ताकत देश के विकास में लगनी चाहिए, विनाश में नहीं।” उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार गांधी, रतन यादव, महताब आलम, नवनीत कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष गौतम राणा साह, राजीव रंजन, नरेश कुमार, विश्वनाथ साह, उमाशंकर चौधरी, प्रो. प्रमोद यादव, राजीव कुमार, अरुण कुमार सिंह, विनोद मंडल, लोजपा (रा) प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार, हम पार्टी अध्यक्ष संतोष सुमन, विद्यानंद साह, गगन भूषण सहित दर्जनों गठबंधन कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

(रिपोर्ट: मीना कुमारी/ मधेपुरा)

जदयू प्रत्याशी के समर्थन में जीतन राम मांझी, नित्यानंद राय और रामनाथ ठाकुर ने किया सभा को संबोधित जदयू प्रत्याशी के समर्थन में जीतन राम मांझी, नित्यानंद राय और रामनाथ ठाकुर ने किया सभा को संबोधित Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on October 25, 2025 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.