जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती एवं चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि छठ पर्व आस्था का महापर्व है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक मधेपुरा, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, तथा अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
जिला पदाधिकारी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और छठ पर्व को शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में मनाएँ।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
October 24, 2025
Rating:


No comments: