घैलाढ़ प्रखंड क्षेत्र में राजस्व महा अभियान शुरू, 20 सितंबर तक लगेंगे शिविर

 मधेपुरा जिला के घैलाढ़ प्रखंड क्षेत्र के अर्रहा महुआ दिघरा पंचायत भवन परिसर में राजस्व विभाग द्वारा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महा अभियान आपके द्वार के अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन किया गया.

 कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन राजस्व अधिकारी आर ओ रवि शंकर राजस्व कर्मचारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । राजस्व अधिकारी रवि शंकर ने बताया राजस्व महा अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के सभी नौ पंचायतों में भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 16 अगस्त से शुरू होकर आगामी 20 सितंबर 2025 तक चलेगा। इस दौरान प्रत्येक पंचायत में दो-दो शिविर लगाए जा रहे हैं, जिनमें रैयतों की भूमि से जुड़ी त्रुटियों का समाधान किया जा रहा है।

आर ओ रवि शंकर ने बताया कि शिविरों में रैयतों द्वारा बड़ी संख्या में आवेदन दिए जा रहे हैं। आवेदन की डिजिटल एंट्री मौके पर ही की जा रही है ताकि प्रक्रियाओं में तेजी लाई जा सके। 

शिविरों में तीन स्तरों पर कार्य किया जा रहा है: 1. जमाबंदी में त्रुटियों का सुधार, 2. उत्तराधिकार व बंटवारा नामांतरण, 3. छूटी हुई जमाबंदी का ऑनलाइन प्रविष्टि। इसके बाद संबंधित आवेदनों को बिहार भूमि पोर्टल पर रजिस्टर्ड किया जा रहा है, ताकि आवेदक को समय-समय पर कार्रवाई की जानकारी मिलती रहे।

शिविरों की तिथियाँ इस प्रकार हैं:

अराहा महुआ दिघरा पंचायत भवन

प्रथम शिविर – 21 अगस्त द्वितीय शिविर – 28 अगस्त

रतनपुरा पंचायत भवन:

प्रथम – 23 अगस्त

द्वितीय – 30 अगस्त

चित्ति पंचायत भवन:

प्रथम – 24 अगस्त

द्वितीय – 31 अगस्त

श्रीनगर पंचायत सरकार भवन:

प्रथम – 29 अगस्त

द्वितीय – 6 सितंबर

घैलाढ़ पंचायत सरकार भवन:

प्रथम – 9 सितंबर

द्वितीय – 16 सितंबर

भान टेकठी पंचायत भवन:

प्रथम – 3 सितंबर

द्वितीय – 10 सितंबर

झिटकिया पंचायत भवन:

प्रथम – 1 सितंबर

द्वितीय – 8 सितंबर

भतरंधा परमानपुर पंचायत सरकार भवन:

प्रथम – 12 सितंबर

द्वितीय – 19 सितंबर

बरदाहा पंचायत भवन:

प्रथम – 13 सितंबर

द्वितीय – 20 सितंबर

अभियान को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय रैयतों ने अंचल प्रशासन के इस पहल की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि वर्षों से लंबित भूमि विवादों का निपटारा अब शीघ्र होगा।

घैलाढ़ प्रखंड क्षेत्र में राजस्व महा अभियान शुरू, 20 सितंबर तक लगेंगे शिविर  घैलाढ़ प्रखंड क्षेत्र में राजस्व महा अभियान शुरू, 20 सितंबर तक लगेंगे शिविर Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on August 29, 2025 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.