दिल्ली के स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर खुरहान की मुखिया को मिला विशेष आमंत्रण

पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार से दिल्ली के स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर मधेपुरा जिले के आलमनगर प्रखंड के खुरहान पंचायत की मुखिया को मिला विशेष आमंत्रण, पंचायत के सर्वांगीण विकास कार्यों के लिए राज्य के टॉप-10 मुखियों में हुआ चयन

खुरहान पंचायत की मुखिया श्रीमती मंजू देवी को इस वर्ष दिल्ली में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि से पंचायत क्षेत्र में गौरव और उत्सऻह का वातावरण है।

पंचायती राज विभाग के बिहार राज्य के परियोजना निदेशक सी.एच. प्रशांत कुमार द्वारा जारी पत्र के अनुसार, राज्य भर के लगभग 8500 मुखियों में से 10 सर्वश्रेष्ठ मुखिया का चयन किया गया है, जिन्हें 15 अगस्त को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर आयोजित मुख्य समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। आमंत्रित मुखियों के दिल्ली आने-जाने की विशेष व्यवस्था पटना से की गई है।

मुखिया श्रीमती मंजू देवी को यह सम्मान उनके नेतृत्व में खुरहान पंचायत में हुए उल्लेखनीय और बहुआयामी विकास कार्यों के लिए दिया गया है। वे वार्ड संख्या 7 निवासी पूर्व सरपंच श्री पवन कुमार सिंह ‘हिटलर’ की धर्मपत्नी एवं उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ सह पंजाब सरकार के उप महाधिवक्ता अधिवक्ता  मुरारी प्रताप सिंह की माता हैं।

खुरहान पंचायत में मुखिया मंजू देवी के कार्यकाल में बहुआयामी विकास किया गया है इनके द्वारा विद्यालय भवनों का जीर्णोद्धार एवं विद्यालय परिसरों का सौंदर्यीकरण कराया गया। स्कूली बच्चों के बीच स्कूल बैग, ऊनी कपड़े एवं खेल सामग्री का नि:शुल्क वितरण किया गया। खेल मैदान का विकास एवं उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों को शैक्षणिक परिभ्रमण पर भेजा गया। प्रखंड स्तरीय ‘खेलो इंडिया’ प्रतियोगिता और अनुमंडल स्तरीय ‘खुरहान खेल महोत्सव’ का सफल आयोजन।

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। पंचायत स्थित एपीएचसी (APHC) अस्पताल को 12 घंटे के लिए क्रियाशील बनाया गया है तथा 24x7 घंटे संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्था की जा चुकी है। पंचायत के लगभग 95% निवासियों को आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराया गया है। सभी पात्र नागरिकों को अद्यतन राशन कार्ड प्रदान किया गया है। सभी दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई है, निजी निधि एवं सरकारी संसाधनों दोनों का समन्वय किया गया।वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों की पहचान कर लाभ पहुंचाया गया। आपदा प्रभावित परिवारों को त्वरित आर्थिक सहायता प्रदान की गई। वृक्षारोपण अभियान तथा विद्यालयों को बेंच-डेस्क उपलब्ध कराए गए।

इन समग्र प्रयासों के लिए पंचायत को राज्यस्तर पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त हुआ और मुखिया श्रीमती मंजू देवी को विशेष अतिथि के रूप में सम्मानित होने का अवसर मिला। इस गौरवपूर्ण आमंत्रण पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष जताते हुए बधाई दी है।

बधाई देने वालों में विधानसभा उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नरेंद्र नारायण यादव, सांसद दिनेश चंद्र यादव, विधान पार्षद डॉ. अजय कुमार सिंह, सहित प्रमुख समाजसेवी व जनप्रतिनिधिगण  इंजीनियर नवीन कुमार निषाद, डॉ. विक्रम सिंह, प्राचार्य प्रभात कुमार सिंह, हाजी अब्दुल सत्तार, एस.एम. हुसैन, राजेश्वर राय, चंद्रशेखर सिंह, मुखिया रमेश कुमार रमन, राजेश कुमार रोशन, राहुल मंडल, सुनीता देवी, पूनम कुमारी, ललिता देवी, तनुजा शर्मा, कविता देवी तथा प्रखंड क्षेत्र के अनेक पदाधिकारी एवं बुद्धिजीवियों ने खुशी जताई है. मुखिया मंजू देवी के इस ऐतिहासिक सम्मान पर पूरे क्षेत्र को गर्व है।

(रिपोर्ट: प्रेरणा किरण)

दिल्ली के स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर खुरहान की मुखिया को मिला विशेष आमंत्रण दिल्ली के स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर खुरहान की मुखिया को मिला विशेष आमंत्रण Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on July 26, 2025 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.