बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल बिहारीगंज विधानसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी इंजीनियर प्रभाष कुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि बिहार में परिवर्तन की लहर चल पड़ी है। उन्होंने कहा कि आगामी 2025 विधानसभा चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, युवाओं के भविष्य और जनता की समस्याओं के समाधान की लड़ाई है।
इंजीनियर प्रभाष कुमार ने कहा, "राजद कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। जब हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर ईमानदारी से जुटेगा, तो कोई ताकत राजद को रोक नहीं पाएगी। तेजस्वी यादव का नेतृत्व युवाओं के लिए उम्मीद की किरण है।" उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की नीति, नीयत और नेतृत्व को घर-घर तक पहुँचाएं।
प्रदेश महासचिव ने बताया राजद एक आंदोलन
राजद के प्रदेश महासचिव देवकिशोर यादव ने कहा कि राजद केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समता का एक जन आंदोलन है। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क को धारदार बनाने की अपील की।
पार्टी संगठित और तैयार: रामकृष्ण मंडल
राजद नेता रामकृष्ण मंडल ने कहा कि पार्टी पूरी तरह संगठित, एकजुट और सक्रिय है। यह बैठक परिवर्तन की दिशा में एक मजबूत संदेश है। वहीं वरिष्ठ नेता दयानंद शर्मा ने कहा कि पार्टी के संकल्पों को गांव-गांव तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे गुटबाजी से ऊपर उठकर संगठन की मजबूती के लिए एकजुट हों।
बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल
बैठक में वरिष्ठ नेता बैद्यनाथ पासवान, अनिल भारती, पूर्व मुखिया मदन ऋषिदेव, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव आभाष चंद्र असीम, युवा राजद अध्यक्ष विकास यादव, पूर्व मुखिया सुनील शर्मा, सरपंच ब्रजेश यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव कारी मुरसलीन, नुनु झा, मो. शहीद, महेंद्र मंडल, पंचायत अध्यक्ष अजय प्रकाश, पंकज यादव, प्रभाष यादव, अवधेश यादव, मुखिया आशुतोष कुमार, उपमुखिया संजय कुमार, बिजली मुखिया, पूर्व पैक्स प्रत्याशी अमोद कुमार, हरि ठाकुर, विवेकानंद यादव, इंद्रजीत कुमार, छत्री यादव, सुभाष यादव, प्रभात लालू, अंकेश अमन, बमबम, सुनील, प्रिंस, गजेंद्र, हरिशंकर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

No comments: