रविवार को दोपहर तकरीबन तीन बजे कुमारखंड - मधुबनी पथ पर किरासन तेल डिपो के पास सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। बाइक पर सवार महिला और उसका बेटा घायल हो गए।
दोनों को इलाज के लिए कुमारखंड सीएचसी लाया गया। यहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर रीता कुमारी ने घायल महिला कैली देवी को मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला कैली देवी की उम्र करीब 55 साल थी। वह कुमारखंड थाना क्षेत्र के सिहपुर वार्ड 4 की रहने वाली थी। वह अपने बेटे राहुल कुमार के साथ बहियार गई थी। लौटते समय जैसे ही तेल डिपो के पास पहुंचे, बाइक फिसल गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। कैली देवी को गंभीर चोट लगी थी। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
(रिपोर्ट: मीना कुमारी/ मधेपुरा टाइम्स)
सड़क हादसा: बाइक फिसलने से माँ की मौत, बेटा घायल
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
May 04, 2025
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
May 04, 2025
Rating:

No comments: