बसेरा अभियान के तहत 18 भूमिहीन परिवारों को दिया गया बासगीत पर्चा

मधेपुरा जिले के शंकरपुर अंचल कार्यालय परिसर में समारोह आयोजित कर 18 भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा दिया गया। यह वितरण राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के बसेरा अभियान के तहत किया गया। 

पर्चा वितरण बीडीओ तेज प्रताप त्यागी, सीओ राहुल कुमार, थानाध्यक्ष रौशन कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि विवेक कुमार, उपप्रमुख रायबहादुर यादव, मुखिया कुंदन कुमार और पंचायत समिति सदस्य सुनील कुमार, समाजसेवी विजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

बीडीओ ने बताया कि प्रखंड के अलग-अलग गांवों के 18 भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए जमीन का पर्चा दिया गया है। जमीन मिलने के बाद सरकार की ओर से घर बनाने के लिए राशि भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर व्यक्ति को रहने के लिए घर मिले।

सीओ राहुल कुमार ने बताया कि पहले सर्वे कराया गया था। सर्वे में 18 भूमिहीन परिवार चिन्हित किए गए थे। जिन लोगों को पर्चा मिला है, उनमें रायभीर पंचायत की रूकसाना खातुन, रुवेदा खातून, बीबी वतुलन, मेना देवी, निर्मला देवी, बसंतपुर की प्रमिला देवी, सीता देवी, सुनीता देवी, सुलिया देवी, संगीता देवी, रंजू देवी, मौरा झरकाहा पंचायत की इन्द्रा देवी, जितेंद्र कुमार राम, भारती देवी, शोभा देवी, प्रमिला देवी, रेखा देवी और पूजा देवी शामिल हैं।



बसेरा अभियान के तहत 18 भूमिहीन परिवारों को दिया गया बासगीत पर्चा बसेरा अभियान के तहत 18 भूमिहीन परिवारों को दिया गया बासगीत पर्चा Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on March 28, 2025 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.