कब्र से निकाला गया युवती का शव, पोस्टमार्टम से होगा कांड का खुलासा !

मधेपुरा जिले के शंकरपुर प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में वायरल वीडियो के बाद लड़की की मौत के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने शव कब्र से खोदकर बाहर निकाला। बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है। 

पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया। शंकरपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को निकालते समय वीडियो ग्राफी कराई गई। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा। इससे पहले पुलिस ने तीन आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया। एसपी संदीप सिंह ने बताया कि अब तक चाचा समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।  

अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

28 जनवरी को आरोपी चाचा हुआ गिरफ्तार : 

इससे पहले 28 जनवरी को पुलिस ने चाचा को गिरफ्तार किया था। उसने गिरफ्तारी से पूर्व बताया कि 25 जनवरी को सुबह साढ़े नौ बजे भतीजी को स्नातक थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा दिलाने के लिए घर से निकले थे। सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पास तीन-चार बाइक पर सवार लोगों ने मुझे ओवरटेक किया। हम डर गए और उस रास्ते से कट मारते हुए नहर की तरफ चले गए। कुछ दूरी पर पहुंचते ही वो लोग मेरी बाइक के आगे आ गए। रोकते हुए भतीजी को नीचे उतारा।

घटना के बाद लड़की परीक्षा देने गई :

चाचा ने आगे बताया कि घटना के बाद भतीजी को परीक्षा केंद्र छोड़ा, हम वहीं खड़े रहे। परीक्षा दिलाने के बाद घर आए। परिवार में हमने इस घटना की जानकारी दी। दूसरे दिन 26 जनवरी को हम लोग झंडा फहराने घर से बाहर गए थे। जब घर आए तो देखा कि वो मर चुकी थी। उसकी अम्मी ने बताया कि वो कपड़ा धो रही थी। अचानक उसे ठंड लगने लगी। जैसे ही वो अपने बिस्तर पर गई, उसकी मौत हो गई। हम लोगों ने इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत इस वजह से नहीं की, क्योंकि उसका रिश्ता पक्का हो गया था। 2 फरवरी को उसे लड़का देखने आने वाला था।

रेप और छेड़खानी के आरोप में चाचा गिरफ्तार : 

चाचा पर आरोप है कि वह लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में था। पुलिस ने वीडियो वायरल होने के तीसरे दिन 27 जनवरी को आरोपियों की पहचान भी कर ली गई थी। मंगलवार को एफएसएल की टीम लड़की के घर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद लड़की के कमरे की तलाशी ली गई। टीम ने पंखा और हैंडपंप के साथ ही लड़की के कपड़े और कागजात की भी जांच की। 

परिजन आरोपी चाचा को बता रहे निर्दोष : 

25 जनवरी को कथित तौर पर लड़की अपने चाचा संग आपत्तिजनक हालत में मिली थी। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी की। इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। 26 जनवरी को लड़की की संदिगध मौत हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद 27 जनवरी को पुलिस को इसकी जानकारी मिली। इसके पुलिस ने जांच शुरू की और केस दर्ज कर चाचा को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले पर परिवार के लोगों कहना है कि चाचा के साथ जब लड़की परीक्षा देने जा रही थी तो गुंडों ने उसके गलत काम किया। इसी सदमा में लड़की की मौत हो गई। परिवार के चाचा को निर्दोष बता रहे हैं। लड़की की मां ने कहा कि चाचा उनकी बेटी के साथ ऐसा नहीं कर सकते हैं। मौत के बारे में पूछे जाने उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को उनकी बेटी हैंडपंप पर कपड़ा धो रही थी। वहां चक्कर खाकर गिर गई। उसे उठा कर बेड पर सुलाया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। चौंकाने वाली बात ये है कि लड़की की मौत के 3 घंटे के अंदर ही परिवार वालों ने उसके शव को दफना दिया। परिजनों ने इस घटना की शिकायत पुलिस को नहीं की थी।

कब्र से निकाला गया युवती का शव, पोस्टमार्टम से होगा कांड का खुलासा ! कब्र से निकाला गया युवती का शव, पोस्टमार्टम से होगा कांड का खुलासा ! Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on January 31, 2025 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.