वहीं गंभीर रूप से घायल दरोगा की पहचान गम्हरिया थाना में पदस्थापित सुनील कुमार के रूप में हुई है। साथी दारोगा ने बताया कि एसआई सुनील कुमार चौसा के कलासन में ड्यूटी पर तैनात थे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा कार्यक्रम समापन के बाद वापस गम्हरिया लौट रहे थे। इसी दौरान उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत SH-58 पर लक्ष्मीपुर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। हालांकि दरोगा सुनील कुमार हेलमेट लगाए हुए थे, जिस उनकी जान बचने की सम्भावना है।
उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह पीएचसी पहुंचकर घायल दरोगा का हाल चाल जाना। घटना के बाद पिकअप चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने तत्काल पिकअप वैन को जप्त कर लिया है. बहरहाल दरोगा का इलाज चल रहा है.
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
January 30, 2025
Rating:


No comments: