धूमधाम से मनाया गया लिटिल बर्ड्स स्कूल का वार्षिकोत्सव, आकर्षक कार्यक्रमों ने मन मोहा

मधेपुरा के डीबी रोड स्थित लिटिल बर्ड्स स्कूल द्वारा बीएन मंडल यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बीएस झा, आईएएस कृतिका मिश्रा, कुलसचिव डॉ. विपिन कुमार राय, साहित्यकार सह इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की चेयरपर्सन डॉ. शांति यादव, डॉ. यामिनी सिंह, विद्यालय की प्राचार्य नंदिनी वर्णवाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। 

मौके पर आगंतुक अथितियों ने कहा कि हर बच्चे में कोई न कोई प्रतिभा होती है, बच्चों की प्रतिभा को तराश कर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। शिक्षा के साथ साथ बच्चों को सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए। विद्यालय की प्राचार्य नंदिनी वर्णवाल ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों को अच्छे से अच्छे एजुकेशन देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। प्रोजेक्ट सहित अन्य उपकरण के माध्यम से उनकी पढ़ाई कराई जा रही है। यही कारण है कि तेजी से इन बच्चों में विकास हो रहा है। बच्चे जब किसी चीज को देख एवं सुनकर पढ़ते हैं तो उसका रिजल्ट अलग ही होता है। 

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई, जिसने एक सकारात्मक और दिव्य वातावरण का निर्माण किया। जिसके साथ ही कार्यक्रम अपना मूर्त रूप धारण करने लगा। इस वार्षिकोत्सव में छात्र छात्राओं ने विभिन्न आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जो न केवल मनोरंजक थे, बल्कि शैक्षणिक और सामाजिक संदर्भ में भी महत्वपूर्ण थे। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मंच पर विभिन्न आकर्षक एवं मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया, जिसे काफी सराहा गया। वहीं सीनियर क्लास में पढ़ने वाले बच्चे और उनके अभिभावकों को विद्यालय परिवार की ओर से शाल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस वार्षिकोत्सव के माध्यम से न केवल छात्रों की प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया गया, बल्कि विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों के बीच भी एक सामंजस्यपूर्ण संबंध स्थापित कर, सभी के दिलों में एक सकारात्मक छाप छोड़ी गयी। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, सभी शिक्षक - शिक्षिकाओं के अलावे कई गणमान्य उपस्थित रहे।
(रिपोर्ट: मुरारी सिंह)
धूमधाम से मनाया गया लिटिल बर्ड्स स्कूल का वार्षिकोत्सव, आकर्षक कार्यक्रमों ने मन मोहा धूमधाम से मनाया गया लिटिल बर्ड्स स्कूल का वार्षिकोत्सव, आकर्षक कार्यक्रमों ने मन मोहा Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on December 10, 2024 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.