डॉ ललन असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित

मधेपुरा वार्ड संख्या तीन निवासी डॉक्टर ललन कुमार ललन का बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग, पटना की ओर से आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा में चयन हुआ है. डॉक्टर ललन ओबीसी कोटे से मनोविज्ञान विषय में पूरे बिहार में प्रथम आए हैं. डॉक्टर ललन के चयन होने पर कोसी क्षेत्र में शिक्षकों, छात्रों, समाजसेवियों एवं बुद्धजीवियों में खुशी की लहर है. 

बताते चलें कि डॉक्टर ललन कुमार ललन भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में पी.जी. मनोविज्ञान विभाग के पहले टॉपर रहे हैं. इन्होंने प्रोफेसर डॉक्टर बी. झा सुमन के निर्देशन में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर सीएम साइंस कॉलेज मधेपुरा में मनोविज्ञान विभागध्यक्ष के रूप में शैक्षणिक कार्यों में लगे रहे. बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने इनकी नियुक्ति की अनुशंसा भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक के रूप में  की है. 

इनके चयन होने पर स्थानीय निवर्तमान सांसद दिनेश चंद्र यादव, टी.पी. कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर कैलाश प्रसाद यादव, पार्वती विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अशोक कुमार, प्रोफेसर अशोक कुमार पोद्दार, पूर्व मंत्री प्रोफेसर डॉ रविंद्र चरण यादव, पूर्व प्राचार्य बीएनएमवी कॉलेज प्रोफेसर डॉक्टर पीयूष, टी.पी. कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर के.पी. यादव, पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर परमानंद यादव, मधेपुरा कॉलेज के संस्थापक प्राचार्य डॉक्टर अशोक कुमार, सीएम साइंस कॉलेज के संस्थापक व पूर्व विधायक डॉक्टर अरुण कुमार, टी.पी. कॉलेज मनोविज्ञान विभाग के विभागध्यक्ष डॉक्टर शंकर कुमार मिश्रा, डॉक्टर पुष्पलता यादव, केपी कॉलेज, मुरलीगंज के प्राचार्य डॉक्टर जवाहर पासवान, डॉक्टर दीनानाथ मेहता, डॉक्टर भागवत यादव, डॉक्टर राजेंद्र यादव, डॉक्टर रामसुंदर साह, पूर्व मुख्य पार्षद डॉक्टर विजय कुमार बिमल, पूर्व वार्ड पार्षद डॉ अभिलाषा, वर्तमान प्रधानाचार्य सीएम साइंस कॉलेज डॉक्टर संजय कुमार, प्रोफेसर अभय कुमार, प्रोफेसर संजय परमार, डॉक्टर जय नारायण जीवन, डॉक्टर दिनेश प्रसाद, डॉक्टर शिवनाथ साह, विभूति विमल, समाजसेवी पंकज यादव, विनीता भारती, गुड़िया कुमारी, सीएम साइंस कॉलेज के सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने शुभकामनाएं व्यक्त की है.

(नि. सं.)

डॉ ललन असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित डॉ ललन असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on June 02, 2024 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.