खरीफ महाअभियान 2023 प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उत्पादन वितरण कार्यक्रम आयोजित

मुरलीगंज हाईवे 91 ई. किसान भवन मे खरीफ महाअभियान -2023 को लेकर शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण--सह- उत्पादन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान किसान सलाहकार व कृषि समन्वयक अनुपस्थित थे.

अनुपस्थिति को लेकर  प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश चौधरी ने बताया के अपनी मांगो को लेकर किसान सलाहकार व कृषि समन्वयक हड़ताल पर है। इसी कारणवश वे उपस्थित नहीं हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख अब्दुल जब्बार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार तांती, कृषि वैज्ञानिक डी के चौधरी, डॉ एस पी साह एवं प्रगतिशील कृषक कृष्ण कुमार सुमन, आत्मा अध्यक्ष किन्नू यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश चौधरी ने किया। 

प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने उपस्थित किसानों को खरीफ महाअभियान- 2023 के आयोजन के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी एवं खाद - बीज से संबंधित अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दिया। साथ ही खरीफ मौसम में विभिन्न फसलों अंतर्गत प्राप्त लक्ष्य एवं बीज अनुदान के बारे में जानकारी दिया। सात किसानों को उन्होंने अनुदानित दर पर धान के बीज का भी वितरण किया तथा पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे 14 किसानों का केवाईसी भी करवाया गया।

उन्होंने सैकड़ों किसानों की उपस्थिति में खरीफ महाअभियान- 2023 के आयोजन के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी साथ ही तीव्र बीज विस्तार, बीज ग्राम योजना एवं बीज से संबंधित अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही खरीफ मौसम में विभिन्न फसलों अंतर्गत प्राप्त लक्ष्य एवं बीज अनुदान के बारे में जानकारी दी गई। तकनीकी सत्र के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा खरीफ फसलों के उत्पादन से संबंधित जानकारी दी गई है तथा प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला की शुरुआत कर किसानों को बेहतर लाभ मिलने की बात बताई गई।

कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा खरीफ फसलों के उत्पादन से संबंधित जानकारी दी गई तथा किसानों को कम लागत में बेहतर लाभ मिलने की बात बताई गई। सहायक तकनीकी प्रबंधक अमित कुमार के द्वारा आत्मा से संबंधित योजना पर प्रकाश डाला गया। मौके पर किसान कुलदीप यादव, चारित्तर सहनी, गजेंद्र ऋषिदेव, योगेश ऋषिदेव, महेश्वर यादव, बीबी हसीना, सरस्वती देवी, महिदा खातून, जयमाला देवी, हस्बुन खातून समेत अन्य उपस्थित थे।

खरीफ महाअभियान 2023 प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उत्पादन वितरण कार्यक्रम आयोजित खरीफ महाअभियान 2023 प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उत्पादन वितरण कार्यक्रम आयोजित Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on June 09, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.