भूमि विवाद को लेकर दो सगे भाइयों को मारी गोली, एक की मौत दूसरा गंभीर

 

मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के रौता पंचायत में भूमि विवाद को लेकर दो सगे भाइयों को गोली मार दी गई जिससे  मौके पर ही एक भाई की मौत हो गई. जबकि दूसरे भाई को गोली लगने से  हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें इलाज हेतु जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

आरोप के अनुसार शनिवार को दिन के करीब 11:00 बजे  पंचायत के मछहा वार्ड संख्या -02 निवासी चंदकिशोर मंडल,मंतोष मंडल एवं राजकुमार मंडल बाइक पर सवार होकर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा बेलारी राशि निकासी हेतु जा रहे थे.  जैसे ही वे मछहा निवासी प्रभु ठाकुर के घर के समीप पहुँचे बेल्हा गांव निवासी मनोज यादव, भोला यादव, सरोवर यादव समेत संजय यादव,राजीव कुमार, राजेश कुमार, शुवन यादव, कुलदीप यादव, सत्यनारायण यादव, बुलबुल यादव,उपेंद्र यादव, मेही यादव एवं अमरेंद्र कुमार ने मिलकर घेर लिया तथा मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान शोर-शराबा सुन ग्रामीण जब तक दौड़ते इसी दौरान चंद्रकिशोर मंडल, मंतोष मंडल, राज कुमार मंडल बाइक से जान बचाकर किसी प्रकार भाग निकले। इसी बीच शोर शराबा सुन पाट खेत में काम कर रहे मिथिलेश मंडल (30) एवं राजकिशोर मंडल (40) दौड़ पड़े। 

इस दौरान पीछा कर रहे घटना कर्मियों ने दोनों भाइयों पर गोली चला दी। गोली मिथिलेश मंडल के बाँह को भेदते हुए पजंरे मे प्रवेश कर गया तो वहीँ बडे भाई राजकिशोर मंडल के छाती को भेदते हुए पीट के पार से निकल गया। गोली लगने से मिथिलेश मंडल की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं राजकिशोर मंडल गंभीर रूप से जख्मी हो गए।  एक साथ दो लोगों पर गोली चलने एवं हत्या की सूचना मिलते ही ईलाके में कोहराम मच गया। लोग चारों ओर से दौड़ पडे एवं जख्मी राजकिशोर मंडल को आनन फानन में  जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज मधेपुरा में भर्ती कराया है। इस दौरान ग्रामीणों ने घटना की सूचना शंकरपुर थाना अध्यक्ष सियावर मंडल को दे दी।

 सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने कुमारखंड थाना समेत बेलारी ओपी, भतनी ओपी समेत डायल 112 के पुलिस पदाधिकारियों को मछहा गांव पहुंचने को कहा। सूचना मिलते ही कुमारखंड थाना अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा बेलाड़ी ओपी प्रभारी दीपक चंद्र दास, भतनी ओपी प्रभारी अरविंद कुमार मिश्रा समेत डायल 112 के पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद पुलिसकर्मी एवं सशस्त्र बल के साथ मछहा गांव पहुंच गए। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों ने घटना की विस्तृत जानकारी ली एवं घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान शव के समीप पुलिस ने छः खोखा बरामद किया।

मौके पर लोगों ने घटना कर्मियों का नाम बताया. इस दौरान पुलिस ने घटना कर्मी उपेंद्र यादव एवं मेंही यादव को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही पंचनामा कराकर मृतक मिथिलेश मंडल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया। वही घटना कर्मी भोला यादव, मनोज यादव समेत अन्य ट्रैक्टर पर सामान लादकर बहियार  के रास्ते भागने लगे। ग्रामीणों ने भागता देख शोर मचाना शुरू कर दिया तो पुलिसकर्मियों ने भाग रहे घटनाक्रमियों  की घेराबंदी शुरू कर दी। मृतक के बड़े चाचा जवाहर मंडल ने बताया कि घटना कर्मी अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। हम लोगों के टपरा बहियार की पाँच बीघा एवं चाप में दो बीघा सहित सुभाष मंडल के दस बीघा जमीन को  जबरन कब्जा कर चन्नी पाट लगा दिया है और खुलेआम पाँच लाख रंगदारी मांग रहा था। इसे लेकर थाना समेत पुलिस के वरीय पदाधिकारी को भी आवेदन दी गई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर गोली चलने से मिथिलेश मंडल की मौत हो गई एवं राजकिशोर मंडल जख्मी है जिन्हें इलाज हेतु भेजा गया है। मृतक का शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज कर घटना कर्मियों के गिरफ्तारी हेतु छापेमारी शुरू कर दिया गया है।


भूमि विवाद को लेकर दो सगे भाइयों को मारी गोली, एक की मौत दूसरा गंभीर भूमि विवाद को लेकर दो सगे भाइयों को मारी गोली, एक की मौत दूसरा गंभीर Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on May 27, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.