कुल 14 वार्ड के लिए विभिन्न सरकारी भवनों में कुल 21 मतदान केंद्र बनाया गया था। जिसमें मध्य विद्यालय बिहारीगंज में पिंक मतदान केंद्र स्थित था । संपन्न हुए नगर पंचायत चुनाव में  कुल मतदाताओं की संख्या 14316 (चौदह हजार तीन सौ सोलह) है। पुरुष मतदाता की संख्या 7461 वहीं महिला मतदाता की संख्या 6855 है। जिसमें से कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक 63.91 प्रतिशत मतदान बिहारीगंज में मतदाताओं ने किया। जिसमें पुरुष मतदाताओं ने 4641 मत डाला जबकि 4508 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया । मत गिराने में महिला मतदाताओं का प्रतिशत अधिक रहा उसके द्वारा 65.76% मतदान किया गया। जबकि पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 62.20% रहा।

कुल मिलाकर देखा जाए तो 9149 (नौ हजार एक सौ उन्नचास)  मतदाताओं ने अपना वोट दिया। उपरोक्त वोट से ही अब मैदान में डटे मुख्य पार्षद पद के लिए 6 महिला प्रत्याशी तथा उप मुख्य पार्षद के रूप में 8 महिला प्रत्याशी तथा वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 109 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला कल शुक्रवार यानी 30 दिसंबर को होगा। जिसमें 62 महिला तथा 47 पुरुष वार्ड पार्षद प्रत्याशी के रूप में हैं। 
मतदान के दिन जिला से आए हुए एडीएम के अलावे उदाकिशुनगंज अनुमंडल के एसडीएम राजीव रंजन सिंहा, एसडीपीओ सतीश वीडियो प्रकाश ब्रजेश कुमार दीपक, RO अपर अनुमंडल पदाधिकारी संजीव तिवारी,बिहारीगंज के अंचलाधिकारी नागेश कुमार मेहता,थानाध्यक्ष अमित कुमार राय,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह,बीसीओ राज किरण के अलावा मुकेश कुमार, दीपक कुमार,हीरालाल द्रवे,दिलीप कुमार,अमित कुमार, ने चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जबकि हेल्पडेस्क तथा नियंत्रण कक्ष के लिए शिक्षिका निधि कुमारी,प्रेमलता, अंजली, रिंकू कुमारी का योगदान महत्वपूर्ण रहा। अनुमंडल पदाधिकारी ने उपरोक्त तमाम प्रखंड स्तरीय तथा अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी को धन्यवाद दिया है।
(रिपोर्ट: रानी देवी)
 
        Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
        on 
        
December 29, 2022
 
        Rating: 

No comments: