आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मधेपुरा में भाजपा का तिरंगा यात्रा

भारतीय जनता पार्टी, मधेपुरा के आज दिनांक- 05/08/2022 रोज शुक्रवार को दिन के 03:00 बजे आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर विशाल तिरंगा यात्रा मधेपुरा भाजपा के द्वारा जिलाध्यक्ष माननीय स्वदेश कुमार के नेतृत्व में निकाला गया.

यह तिरंगा यात्रा मधेपुरा भाजपा कार्यालय से निकल कर हर घर तिरंगा लहरायेंगे - आजादी का अमृत महोत्सव बनाऐंगे, हर घर तिरंगा लहरायेंगे, आजादी के 75 वीं वर्षगाँठ मनायेंगे आदि गगनचुम्बी नारे लगाते हुए यह जत्था विश्वविद्यालय चौक, कॉलेज चौक, बस स्टैंड, जयपाल पट्टी चौक, कर्पूरी चौक, स्टेशन रोड से पुनः कर्पूरी चौक, सुभाष चौक, पुरानी बाजार होते हुए वापस कॉलेज चौक होते हुए पुनः भाजपा कार्यालय पर आकर समाप्त हुआ. 

तिरंगा यात्रा को नेतृत्व करते हुए माननीय जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के शुभआजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर विशाल तिरंगा यात्रा 


अवसर पर आज पूरा भारत अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी का आह्वान है कि आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर सम्पूर्ण भारत में हर घर तिरंगा लहराया जाएगा, इसी उत्सव को मधेपुरा जिले के दो लाख घरों पर तिरंगा लहराया जाएगा. उन्होंने मधेपुरा वासी से आह्वान करते हुए कहा कि आगामी 13,14,15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर तिरंगा लहरा कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाये.

तिरंगा यात्रा को सम्बोधित करते हुए भाजपा के जिला प्रभारी माननीय श्रवण चौधरी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान को हर घर पर तिरंगा लहराया जाएगा, इसी संदेश को भाजपा मधेपुरा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाल कर यह संदेश देने का काम कर रहे हैं. 

तिरंगा यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष द्वय अनिल यादव, अरविंद अकेला, महामंत्री द्वय  वीरेंद्र चौधरी, जटाशंकर कुमार, उपाध्यक्ष द्वय गुलज़ार कुमार बंटी, मंटू यादव, कार्यालय मंत्री राजीव यादव, अधिवक्ता प्रकोष्ठ संयोजक ओम प्रकाश, महादलित प्रकोष्ठ संयोजक अरूण ऋषिदेव, आई.टी. सेल जिला संयोजक अभिषेक कुमार साह सह संयोजक राहुल कुमार राय, नगर अध्यक्ष अंकेश गोप, मंडल अध्यक्ष सिंहेश्वर संजय पाठक, मधेपुरा पश्चिमी दिलीप कुमार दीपक, पूर्वी अनमोल मंडल, गम्हरिया चंदन चौधरी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल यादव, युवा मोर्चा आई.टी. सेल संयोजक अरविंद मिश्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष मल्लिक, सौरभ कुमार, विनोद कुमार सिंह, वीरेंद्र यादव, सुनील सिंह, प्रिंस राज, सुधांशु रंजन, दिवाकर भारती, पुष्पक कुमार, कुशेश्वर दास, पुप्षराज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल हुए.

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मधेपुरा में भाजपा का तिरंगा यात्रा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मधेपुरा में भाजपा का तिरंगा यात्रा Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on August 05, 2022 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.