बीपीएससी में मधेपुरा जिले के गम्हरिया की बेटी ने परचम लहराया है। इस सफलता से जिले और गम्हरिया बाजार में हर ओर खुशी का माहौल है। गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय के वार्ड नंबर 6 निवासी उपेंद्र गुप्ता की बेटी पिंकी कुमारी ने बीपीएससी परीक्षा में अहम् सफलता हासिल की है। पिंकी ने परिजनों का सपना साकार करते हुए गम्हरिया वासियों का मान बढ़ाया है। छोटे से गम्हरिया बाजार की पिंकी मिसाल कायम करते हुए प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी बनी है। पिंकी के पिता उपेंद्र गुप्ता सेवानिवृत्त शिक्षक हैं जबकि मां कान्ति देवी कुशल गृहिणी। वहीं बड़ी बहन नूतन कुमारी, बड़ा भाई जितेंद्र कुमार बिहटा में जाब करता है। बड़ा भाई सियाराम कुमार महाराष्ट्र में सीनियर सेक्सन इंजीनियर रेलवे है।
पिंकी ने नवोदय विद्यालय सुखासन मधेपुरा से प्लस टू तक की शिक्षा ग्रहण की और स्नातक की पढ़ाई आदर्श डिग्री कालेज जीवछपुर गम्हरिया से पूरी की। वहीं बीपीएससी की तैयारी पटना से करते हुए पिंकी ने बताया कि करोना के समय से ही आनलाइन पढ़ाई की है। उन्हें ऑल बिहार में 691 वां रैंक मिला है। पिंकी को यह सफलता दूसरे प्रयास में मिली है। पिंकी ने दरोगा भर्ती परीक्षा भी पास की थी लेकिन परिजनों के कहने पर दरोगा नहीं बनी।
मधेपुरा की बेटी पिंकी ने बीपीएससी में लहराया परचम, बनी पंचायती राज पदाधिकारी
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
August 06, 2022
Rating:

No comments: