भाजयूमो प्रदेश अध्यक्ष ने की बाबा सिंहेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना

महाशिवरात्रि के अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह विधानपार्षद देवेश कुमार एवं भाजयूमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने बाबा सिंहेश्वर मंदिर में की पूजा अर्चना.

इस अवसर पर भाजयूमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नेताओं का जोरदार स्वागत किया.

वहीं इस अवसर पर होटल विहार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह विधानपरिषद सदस्य देवेश कुमार एवं भाजयूमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा कि बिहार की एनडीए सरकार आमजनों के हितों के लिए लगातार काम कर रही है और अभी हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने जनहित के लिए बजट पेश किया है, जो बजट छात्र, युवा, किसान, मजदूर को समृद्ध करने का बजट है.

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार एवं भाजपा मधेपुरा नगर अध्यक्ष अंकेश गोप ने दोनों नेताओं से सिंहेश्वर मंदिर को पर्यटन विभाग से राशि दिलाकर पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का आग्रह किया.

इस अवसर पर भाजपा नेता राहुल यादव एवं भाजयूमो जिलाध्यक्ष विपिन कुमार ने कहा कि सिंहेश्वर मंदिर को राम सर्किट से जोड़ने से ही इस स्थल के विकास का मार्ग खुलेगा.

इस अवसर पर भाजयूमो के प्रदेश मंत्री सह पटना विवि के पूर्व अध्यक्ष आशीष सिन्हा, विक्की राय, साहेब कुमार साह, सुपौल के महामंत्री कुणाल ठाकुर, गिरीशचंद्र ठाकुर, सुधांशू यादव, मंटू यादव, अमरदीप राय, विवेक कुमार, वीरेंद्र चौधरी, चंदन प्रताप, संतोष मल्लिक, अरविंद मिश्रा, सुमित वर्मा, गुलजार सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं एवं नेतागण उपस्थित थे.



भाजयूमो प्रदेश अध्यक्ष ने की बाबा सिंहेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना भाजयूमो प्रदेश अध्यक्ष ने की बाबा सिंहेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on March 01, 2022 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.