'हिजाब हमारा मौलिक अधिकार': मधेपुरा में मुस्लिम महिलाओं का प्रदर्शन


कर्नाटक में हिजाब वाली घटना के विरोध में मधेपुरा के स्थानीय मस्जिद चौक पर सैंकड़ों की संख्या में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया, युवतियों ने कहा हिजाब उनका मौलिक अधिकार है.

कर्नाटक में हिजाब वाली घटना के विरोध में मधेपुरा शहर स्थित  मस्जिद चौक पर हजारों की संख्या में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भारी संख्या में मुस्लिम महिलाएं हांथों में तख्ती लिए कहा कि हिजाब हमारा हक है। हिजाब के लिए क्यों रोक लगाया जा रहा है। मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि ये हमारा मौलिक अधिकार है, कृप्या हमें न रोकें। मुस्कान की हौसला आफजाई के लिए हमसब आज खड़े हैं। हिजाब हमसबों को चाहिए। बगैर हिजाब के हमसब पढ़ाई नहीं कर सकते। बिना हिजाब के मुस्लिम बेटियां बाहर नहीं निकलेंगी। मालूम हो कि कर्नाटक में बीते दिनों कॉलेज में पढ़ने वाली मुस्लिम छात्र मुस्कान के साथ कॉलेज में कुछ लड़कों द्वारा हिजाब को लेकर छींटाकशी एवं प्रताड़ित किया गया था। 




जिसके बाद इस घटना की जानकारी सोशल मिडिया पर मिलते ही पूरे देश में मुस्लिम समुदाय में एक आक्रोश की लहर दौड़ गई। जिसके तहत आज मधेपुरा में भी मस्जिद चौक पर तकरीबन हजारों मुस्लिम महिलाएं और लड़कियां इसके विरोध में एक प्रोटेस्ट कर हिजाब की घटना का विरोध किया। 

'हिजाब हमारा मौलिक अधिकार': मधेपुरा में मुस्लिम महिलाओं का प्रदर्शन  'हिजाब हमारा मौलिक अधिकार': मधेपुरा में मुस्लिम महिलाओं का प्रदर्शन Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on February 13, 2022 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.