बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की आज निकली अधिसूचना संख्या 9909 दिनांक 02.09.2021 के आलोक में मधेपुरा के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद् का तबादला करते हुए उन्हें अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) -सह- जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, कैमूर बनाया गया है. इसी अधिसूचना के तहत अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी उपेन्द्र कुमार को कुल सचिव, ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संसथान, पटना बनाया गया है.
मधेपुरा के एक अन्य वरीय उप समाहर्ता मनीष कुमार का तबादला विशेष कार्य पदाधिकारी, निगरानी विभाग पटना कर दिया गया है.
जबकि पश्चिम चंपारण, बेतिया के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद् रविन्द्र नाथ प्रसाद सिंह को मधेपुरा का अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी बनाया गया है. उधर औरंगाबाद सदर के अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, उदाकिशुनगंज बनाया गया है.
सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना संख्या 9897 दिनांक 02.09.2021 के तहत अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर नितिन कुमार सिंह (भा० प्र० से०) को मधेपुरा का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद् बनाया गया है. श्री सिंह 2018 बैच के आई. ए. एस. हैं.

No comments: