पीएम मोदी के जन्म दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया आत्मनिर्भर महिलाओं को सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सेवा और समर्पण अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, मधेपुरा की जिलाध्यक्षा रीता राय के नेतृत्व में गिरिजा कपिलदेव कॉलेज में तथा सब्जी मंडी में आत्मनिर्भर महिलाओं जैसे- सब्जी बेचने वाली, चूड़ी बेचने वाली आदि को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सबों को रोली टीका लगाकर, अंगवस्त्र एवं तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया, साथ ही मिठाइयां भी बांटी गई. 

कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने इस अवसर पर अपने-अपने विचार व्यक्त किया. इस अवसर पर महिलाओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्षा रीता राय ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, चाहे वो राजनीति हो या प्रशासनिक क्षेत्र, चाहे खेल या समाजसेवा सभी में महिलाओं ने खुद को साबित  किया है. 

भाजपा जिला मंत्री डॉ तंद्रा शरण ने कहा कि आज महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं, प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में महिलाओं को काफी आत्मबल मिला है, कई योजनाएं चलाई जा रही हैं ताकि महिलाओं और बेटियों को आगे बढ़ने का अवसर मिले. वहीं महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सारिका भगत ने कहा कि मोदी जी ने उज्जवला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, स्वच्छ भारत अभियान जैसे कई योजनाओं द्वारा महिलाओं को सशक्त करने का कार्य किया है.

सम्मानित महिलाओं में विभा देवी, सीमा देवी, सुहाग देवी, बेचनी देवी, बीबी कुरेशा, शकुंतला देवी, दुर्गा देवी, बीबी मियां खातून, फुलेना देवी, सुनीता देवी, राजिया, शेरुन्निषा, सुलेखा खातून, नीलम देवी, गुड़ो देवी, रीना देवी, सोनिया देवी, चुन्नी देवी,  मकिया देवी, अनिता देवी आदि शामिल थे.

इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्षा रीता राय के साथ तंद्रा शरण, कुमारी साबरमती, लखी देवी, सारिका भगत, अपर्णा कुमारी, श्वेता सिन्हा, आशा देवी, संगीता कुमारी, रूपम कुमारी, पल्लवी सहित कई अन्य महिलाएं मौजूद रहीं.

बताया गया कि यह कार्यक्रम "सेवा और समर्पण अभियान" 17.9.2021 से प्रारंभ हुआ है और इसके तहत 7/10/2021 तक विभिन्न कार्यक्रम आगे भी किए जायेंगे.

(ए. सं.)

पीएम मोदी के जन्म दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया आत्मनिर्भर महिलाओं को सम्मानित पीएम मोदी के जन्म दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया आत्मनिर्भर महिलाओं को सम्मानित Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on September 21, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.